फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: गेम चेंजर के फ्लॉप होने के बीच पैपराजी के कैमरे से बचती दिखीं कियारा, आयान बोले- आप कहां से आ गए

Sun, 19 Jan 2025 08:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2025 08:50 AM IST
सार

Kiara Advani: कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस बीच, कियारा को हाल ही में आयान मुखर्जी से मुलाकात के बाद पैपराजी से बचते हुए देखा गया।
 

विज्ञापन
War 2 Actress Kiara Advani Avoids Paparazzi amid Game Changer Failure
कियारा आडवाणी, अयान मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और स्टार कास्ट के फैन फॉलोइंग के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। ओपनिंग डे पर औसत कमाई के बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। बड़े बजट की वजह से यह फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है। 


Box Office Report: 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में सुधार, 'आजाद' की हालत खराब, जानें किसने किया कितना कारोबार

War 2 Actress Kiara Advani Avoids Paparazzi amid Game Changer Failure
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
पैपराजी के कैमरे से कियारा ने बनाई दूरी

इस बीच, कियारा आडवाणी को हाल ही में पैपराजी से बचते हुए देखा गया। वह आयान मुखर्जी से मुलाकात के बाद अपनी कार में बैठ रही थीं। वॉर 2 का निर्देशन कर रहे आयान ने कियारा को अलविदा कहने के बाद पैपराजी से कहा, "आप कहां से आ गए?" कियारा आमतौर पर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पूरी तरह से उनसे नजरें चुराने का प्रयास किया।
Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)


War 2 Actress Kiara Advani Avoids Paparazzi amid Game Changer Failure
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
गेम चेंजर में ये सितारे आए नजर

'गेम चेंजर' की बात करें तो यह फिल्म तेलुगु सिनेमा के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म है। इसमें राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि और एसजे सूर्या जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में निरंतर गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
War 2 Actress Kiara Advani Avoids Paparazzi amid Game Changer Failure
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना

फिल्म को पाइरेसी का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि इसके रिलीज होते ही इसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया। इसके अलावा, बालकृष्ण की 'डाकू महाराज' और वेंकटेश की 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' जैसी फिल्मों से भी कड़ी टक्कर  मिली, जिससे 'गेम चेंजर' की कमाई और भी ज्यादा प्रभावित हुई। 

विज्ञापन
War 2 Actress Kiara Advani Avoids Paparazzi amid Game Changer Failure
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर अब तक बेहद कम कलेक्शन

फिल्म के लिए सबसे बड़ा झटका यह रहा कि फिल्म को त्योहारों का भी कोई खास फायदा नहीं मिला। फिल्म के मौजूदा कलेक्शन की बात करें तो इसने नौ दिनों में केवल 123.05 करोड़ रुपये का कलेकशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 450 करोड़ के आस-पास का है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed