{"_id":"65ffa43b8fd0afab390a86b5","slug":"war-2-new-update-music-composer-pritam-chakraborty-comes-on-board-for-hrithik-roshan-ntr-jr-film-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2: वॉर 2 का संगीत तैयार करेंगे यह म्यूजिक डायरेक्टर, ऋतिक-एनटीआर की फिल्म पर आया दिलचस्प अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
War 2: वॉर 2 का संगीत तैयार करेंगे यह म्यूजिक डायरेक्टर, ऋतिक-एनटीआर की फिल्म पर आया दिलचस्प अपडेट
'वॉर 2' का इंतजार सिने प्रेमियों को लंबे समय से है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 में दर्शक ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर को पर्दे पर एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए संगीतकार के रूप में प्रीतम चक्रवर्ती को चुना है। इससे पहले वे जासूसी थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 का संगीत दे चुके हैं। फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। संगीतकार की पिछली सफलता को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म के लिए संगीत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रीतम को इंडस्ट्री में उनके हिट संगीत के लिए जाना जाता है। पिछले दो वर्षों में वे ब्रह्मास्त्र: भाग 1, तू झूठी मैं मक्कार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डंकी जैसी फिल्मों में अपनी संगीत का जादू चला चुके हैं। वॉर 2 की बात करें तो इस फिल्म पर तेजी से काम चल रहा है। यशराज फिल्म्स इसका निर्माण बड़े बजट में कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।