{"_id":"5e7305c18ebc3e72bd710a0c","slug":"war-actress-vaani-kapoor-to-romance-akshay-kumar-in-the-high-end-espionage-thriller-bell-bottom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक की ये हीरोइन अब बनेगी अक्षय कुमार की 'बीवी', कन्नड़ फिल्म की रीमेक के लिए नाम फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक की ये हीरोइन अब बनेगी अक्षय कुमार की 'बीवी', कन्नड़ फिल्म की रीमेक के लिए नाम फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर लगातार व्यस्त चल रहे हैं। उनकी फिल्मों की फेरिस्त भी बढ़ती हुई अगले साल तक पहुंच चुकी है। इन्हीं फिल्मों में एक फिल्म 'बेल बॉटम' की लीड अभिनेत्री के नाम से पर्दा हट चुका है। नई जानकारी के अनुसार अक्षय की इस फिल्म में वाणी कपूर नजर आएंगी। फिल्म में वह उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। स्क्रिप्ट के अनुसार फिल्म में एक नई जोड़ी की जरुरत थी। वाणी भी अक्षय के साथ काम करने की इच्छुक थी। इन सभी वजहों को देखते हुए निर्माताओं ने करीब वाणी के नाम पर मोहर लगा दी है।
2 of 4
akshay kumar
- फोटो : social media
इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अस्सी के दशक की है जो एक भारतीय जासूस की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है। इसी नाम से कन्नड़ में बन चुकी फिल्म की ये रीमेक है और इसकी घोषणा पिछले साल नवंबर महीने में की गई थी। वहीं यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज हो सकती है जिसकी शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।
3 of 4
vaani kapoor
- फोटो : instagram
लंबे समय से फिल्म की लीड अभिनेत्री को लेकर नूपुर सेनन से लेकर मृणाल ठाकुर का नाम सामने आ चुका है। लेकिन अब वाणी कपूर को रोल मिलने के बाद सभी तरह की अफवाहें थम गई हैं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है साथ ही किसी भी प्रकार का बयान देने से भी इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बेल बॉटम और बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'पृथ्वीराज', और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्में शुमार हैं। कोरोना वायरस के चलते शूटिंग पर पाबंदी लगने से पहले तक अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग जयपुर में चल रही थी। यहां फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध भी सामने आया था लेकिन निर्देशक द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।