कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैं। कई सितारे घर से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी घर पर बैठ सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक कोई ना कोई जानकारी पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके ट्वीट लगातार वायरल हो रहे हैं।
कोरोना वायरस पर फिर आया अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लिखा- मुंबई को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा
हाल ही में एक बार फिर अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है। इसमें भी उन्होंने कोरोना वायरस का जिक्र किया है। बिग बी ने लिखा, मुंबई शहर को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा। अचानक ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई में सिर्फ मैं अकेला रहता हूं। आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें। बता दें कि इससे पहले भी बिग बी ने कोरोना वायरस को लेकर कई पोस्ट किए हैं।
T 3474 - Never before have I seen the city Mumbai, in such complete silence .. suddenly you feel you are the only inhabitant of Mumbai .. be safe be in precaution and remain well ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 18, 2020
अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।'
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज की शिकायत
