सलमान खान भी इन दिनों कोरोना वायरस के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग टल गई है। इस फिल्म में सलमान दिशा पाटनी के साथ लीड रोल में होंगे। सलमान घर पर भी अपने समय का उपयोग कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि उन्हें फिल्मों के अलावा पेंटिंग का भी बहुत शौक है। सलमान ने पेंटिंग करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सलमान खान ने दो मिनट में बना दी शानदार पेंटिंग, वीडियो देख फैंस कर रहे भाईजान की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2 मिनट में ही एक शानदार पेंटिंग बना दी। पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे हैं। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई है। सलमान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
सलमान के अलावा भी कई सितारे घर पर रहकर ही अपने अन्य टैलेंट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने भी सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की। ये कविता उन्होंने कोविड 19 को ध्यान में रखकर लिखी है। कविता की लाइनें आगे की स्लाइड में देखें-
और गरीब है अपने सोमवार के इंतजार में।
अब अमीर का हर दिन सह परिवार हो गया,
और गरीब है अपने रोजगार के इंतजार में।