बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही 'वॉर'
WAR की धाकड़ कमाई जारी तो सोशल मीडिया पर अमिताभ ने किया पत्नी जया से मजाक, पढ़ें पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहा है प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी का ये फनी वीडियो
छोटे पर्दे के कलाकार प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर पत्नी युविका चौधरी के साथ वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बार प्रिंस ने युविका के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस प्रिंस अपनी पत्नी के मेकअप के सामान को बैग में रख रहे थे, तभी उन्होंने दो विकल्प मिलते हैं। प्रिंस नरूला ने इस दौरान ऐसे विकल्प को चुन लिया कि उनकी पत्नी युविका चौधरी गुस्सा हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस कॉमेडी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही प्रिंस के फैंस इस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Koi option nahe chiye bhaiii 😂😂😂😂😂 cutie @yuvikachaudhary
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
संजय दत्त ने आदित्य ठाकरे को बताया छोटा भाई
जल्द ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हार साल की तरह इस चुनाव भी नेताओं के अलावा फिल्मी सितारे भी अपनी पसंदीदा पार्टी और प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में शिवसेना की ओर से वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे रहे है। आदित्य को उनकी पार्टी के अलावा कई बॉलीवुड सितारों का भी समर्थन मिल रहा है। संजय दत्त, डीनो मोरिया और सुनील शेट्टी सहित कई सितारों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किए और आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान संजय दत्त ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'आदित्य मेरा छोटा भाई है, वह बाला साहेब ठाकरे के वंश से हैं, जिन्होंने मेरा और मेरे परिवार का बहुत सहयोग किया। बाला साहेब मेरे पिता के समान थे। मैं यह कभी नहीं भूल सकता. उद्धव भाई भी उन्हीं की तरह हैं। मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे भरोसा है कि वह बड़ी जीत हासिल करेंगे. हमारे देश को ऐसे युवा और ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'
Shivsena for one and all !!!
— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) October 15, 2019
Shivsena for Maharashtra !!!
First choice and the best choice 🏹
Love and support for @AUThackeray Ji heartfelt words by @duttsanjay Dutt Sahab 🙏
together we can... New Maharashtra !!! pic.twitter.com/zl2nmp0fTZ
करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के कसौटी जिंदगी की 2 को कहा अलविदा
टीवी और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 को छोड़ दिया है। उन्होंने इस सीरियल के छोड़ने की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के आखिरी दिन विदाई समारोह की तस्वीर साझा करते हुए की। इस तस्वीर को साझा करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने अपने सभी सह कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर के जाने के बाद अब कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज का किरदार दिखाई नहीं देगा। इस किरदार को खत्म करने का फैसला एकता कपूर और करण सिंह ने मिलकर लिया है।
A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on
अमिताभ ने जया बच्चन की तस्वीर साझा कर बनाया मजाक
T 3520 - .. the better half .. !! 🌹
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इस बार उन्होंने पत्नी जया बच्चन की ब्लैक एंड तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने जया बच्चन की तस्वीर पर लिखा- 'द बेटर हाफ, वैसे यह बात सही है, क्योंकि दूसरे हाफ अप्रासंगिक है और इसलिए वह नजर भी नहीं आ रहा है।' बिग बी के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जया बच्चन और उनके तस्वीर के कैप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं।
quite obviously the other half is irrelevant .. and therefore unseen 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/0Fivuw5cwY

कमेंट
कमेंट X