फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mageshkar: क्या अच्छे नहीं थे लता मंगेशकर के उनकी बहन आशा भोसले के साथ रिश्ते, मीना ताई ने किया था खुलासा

Sun, 06 Feb 2022 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 06 Feb 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Was Lata Mangeshkar not happy with Asha Bhosle's success, meena tai told media about it
लता मंगेशकर , आशा भोसले - फोटो : social media
लता मंगेशकर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा हीरा थीं, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। पिछले नौ दशकों से अपने सुरों का जादू बिखरने वाली लता जी आज इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई। लेकिन वह अपने पीछे अपनी इतनी सुरीली यादें छोड़कर गई हैं कि उन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। लता जी ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और कई पुरस्कार भी जीते, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनपर उनकी ही बहन 'आशा भोसले' की तरक्की से चिढ़ने का इल्जाम लगाया गया था। आइए जानते हैं उनकी जिन्दगी से जुड़े इस किस्से के बारे में।



 
Was Lata Mangeshkar not happy with Asha Bhosle's success, meena tai told media about it
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चाहती थी आशा की तरक्की 
लता ताई के परिवार का संगीत से पुराना नाता था। उनके पिता शास्त्रीय संगीतकार थे। लता के अलावा में उनके चार बच्चे और थे। लता ताई उनमें सबसे बड़ी थी। इन सभी का भी संगीत की दुनिया से ही वास्ता रहा है लेकिन लता के बाद इनमें से अगर किसी को जाना जाता है तो वह केवल आशा भोसले है। लता जी पर एक बार आरोप लगा था कि वे नहीं चाहती थीं कि उनकी छोटी बहन आशा म्यूजिक इंडस्ट्री में ज्यादा नाम कमाएं। 

 
Was Lata Mangeshkar not happy with Asha Bhosle's success, meena tai told media about it
लता मंगेशकर और उनकी बहन मीना - फोटो : social media
बहन मीना ताई ने किया खुलासा
लता ताई की दूसरी बहन मीना ताई ने इस लगे आरोप पर सफाई देते हुए इन दोनों बहनों के रिश्ते का सच बताया था। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था,"नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भला लता ताई अपनी छोटी बहन आशा से कैसै जल सकती हैं। एक आर्टिस्ट के जितने चाहने वाले होते हैं उसके दुश्मन भी उतने ही होते हैं। लोग ऐसी बातें करके इन दोनों बहनों के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं और चाहते हैं कि ये दोनों बहने अलग हो जाएं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Was Lata Mangeshkar not happy with Asha Bhosle's success, meena tai told media about it
लता मंगेशकर , आशा भोसले - फोटो : social media
दोनों में है प्यार का रिश्ता
मीना ताई अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं,"लोगों को अपने मनोरंजन के लिए कुछ तो चाहिए ही न तो वे साचते हैं इसका नाम है इसे बदनाम कर दो। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। आशा अब शादी शुदा हैं और वह हमारे घर में नहीं रहती हैं पर दोनों बहनों ने एक-दूसरे के लिए कभी बुरा नहीं सोचा। दोनों में आज भी उतना ही प्यार है।" 

 
विज्ञापन
Was Lata Mangeshkar not happy with Asha Bhosle's success, meena tai told media about it
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
हम सभी साथ हैं
मीना ताई ने कहा कि लता ताई को सब कुछ मिला है, उन्हें और किसी चीज की ख्वाहिश नहीं है। उनका नसीब इतना अच्छा है कि हम सब उनके साथ हैं। लोग कितना भी और कुछ भी कहें लेकिन हम सभी एक-दूसरे के साथ थे और हमेशा रहेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed