फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: अब सिर्फ 75 रुपये में मिलेगा रणबीर और आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने का मौका, जानिए कब और कैसे

Fri, 09 Sep 2022 01:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 09 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Watch and Get Brahmastra Movie Ticket Just 75 Rs on India Cinema Day 2022 Special 16 Sep in Theater
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि इस फिल्म को सिर्फ 75 रुपये में सिनेमाघरों में जाकर देखा जा सकता है, तो आप भी हैरान रह जाएंगे और विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह बात एकदम सच है, जिसे जानने के बाद सिनेप्रेमी काफी खुश हो जाएंगे।

Watch and Get Brahmastra Movie Ticket Just 75 Rs on India Cinema Day 2022 Special 16 Sep in Theater
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन के लिए मिलेगा ऑफर
हालांकि, आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए ही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) और देशभर के सिनेमा मालिकों ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर फिल्मों के टिकट की कीमत 75 रुपये कर दी है। उस दिन हर फिल्म को 75 रुपये में देखा जा सकता है और 9 सितंबर को 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो रही है, तो इसे भी 16 सितंबर को 75 रुपये में देखा जा सकता है।

Watch and Get Brahmastra Movie Ticket Just 75 Rs on India Cinema Day 2022 Special 16 Sep in Theater
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

4000 थिएटर ले रहे हिस्सा
16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 4000 थिएटर इसका हिस्सा बन रहे हैं, जहां फिल्मों के टिकट की कीमत कम की गई है। कोरोना महामारी के बाद पूरी तरह से सिनेमाघर खुलने की खुशी में ये दिवस मनाया जा रहा है। इसे उन सिनेप्रेमियों के लिए एक मौके की तरह देखा जा रहा है, जो अभी तक थिएटर में वापसी नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch and Get Brahmastra Movie Ticket Just 75 Rs on India Cinema Day 2022 Special 16 Sep in Theater
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘ब्रह्मास्त्र’
‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका पहला पार्ट ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बनाने में 10 साल का समय लगा है और यह तकरीबन 8000 स्क्रीन्स पर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed