{"_id":"5b5c631f4f1c1b8f568b6e85","slug":"watch-sunil-grover-applying-for-salman-khan-film-bharat-after-priyanka-chopra-quits-the-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही छोड़ी सलमान की फिल्म, इस महिला ने कर दिया अप्लाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही छोड़ी सलमान की फिल्म, इस महिला ने कर दिया अप्लाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ खींच लिए हैं। दो दिन फिल्म की शूटिंग करने का बाद उनके फिल्म छोड़ देने की वजह से मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है। उनकी जगह अब अन्य चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। वैसे तो कटरीना कैफ के नाम की चर्चा जोरों पर है, मगर नैंसी नाम कि महिला ने भी फिल्म में लीड रोल करने की इच्छा जताई है। यही नहीं, उसने अपना एक वीडियो भी तैयार किया है।
Priyanka Chopra Nick Jonas
नैंसी नाम की इस महिला का दावा है कि वह सलमान खान की फिल्म भारत में लीड रोल निभाने के काबिल है। उसने अपनी खूबियां गिनाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है-
Application for the vacancy from Nancy @aliabbaszafar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/ngZQjJQ29V
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) July 27, 2018
Sunil Grover
अब ये आप भी समझ गए होंगे कि नैंसी कोई और नहीं बल्कि एक्टर सुनील ग्रोवर हैं। उन्होंने ही भेष बदलकर यह मजेदार वीडियो बनाया। सुनील ग्रोवर का वीडियो देखते ही फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर खुद को रोक ना पाए। उन्होंने फौरन 'एप्लिकेशन फॉर द वैकेंसी' वाला वीडियो देखकर जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar
निर्देशक अली अब्बास जफर ने सुनील को वीडियो पर कमेंट किया,'हाहाहाहा....तुम पागल हो सुनील ग्रोवर...हमेशा ऐसे ही रहना...प्यार'
Hahahahaha ..... you are mad @WhoSunilGrover ... be like this always ...love
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 28, 2018
विज्ञापन
bharat
बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' दक्षिण कोरिया की फिल्म 'ओड टू माय फादर' पर आधारित है। फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।