फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंझे हुए कलाकार और शानदार एक्शन के बाद भी प्रभास की 'साहो' इस वजह से रह गई कमजोर

Mon, 02 Sep 2019 12:12 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली Published by: anand anand Updated Mon, 02 Sep 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
weak storyline is the bad for Prabhas film Saaho
saaho - फोटो : social media
एक कहावत है 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया।' 'साहो' देखने गए लोगों का फिल्म देखने के बाद इस कहावत से राब्ता हो सकता है। बाहुबली फिल्म के बाद अभिनेता प्रभास की धमाकेदार एंट्री की उम्मीद लेते हुए जब हम 'साहो' देखने पहुंचे तो केवल मायूसी ही हाथ लगी। ये फिल्म चार भाषाओं में एक साथ रिलीज़ हुई है। जाहिर है प्रभास के इतने फैन्स हैं कि हर शहर में लोगों ने पहले ही इस फिल्म की बुकिंग करा रखी थी। 'बाहुबली' के बाद कुछ लोगों को इंतज़ार था कि इतने बड़े पैमाने की फिल्म के बाद ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खरी उतरेगी। ऐसा नहीं है कि फिल्म में वैसा मसाला नहीं है जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए। फिल्म में साथी कलाकार के रूप में जैकी श्रॉफ, टीनू आनंद, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, अरुण विजय, प्रकाश बेलावाडी जैसे कई मंझे हुए कलाकार हैं। पर उनके पास फिल्म में कुछ खास करने के लिए नहीं है।
weak storyline is the bad for Prabhas film Saaho
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरह से देखा जाए तो ये सब केवल कुछ पात्रों को भरने के लिए ही रखे गए हैं। फिल्म एक काल्पनिक शहर वाजीपुर से शुरू होती है। जहां पर जैकी श्रॉफ रॉय नाम का अंपायर चलाते हैं। वो काला धंधा करते हैं और उनकी शाखाएं देश-विदेश में फैली हुई हैं। पर कुछ इज्जत कमाने के लिए वो स्टील की एक फैक्ट्री लगाना चाहते हैं जिसके लिए उनको कुछ राजनीतिज्ञों की मदद की ज़रूरत पड़ती है। उनके दल के कुछ सदस्य ऐसे हैं जो उनसे बदला लेना चाहते हैं। इस रंजिश में जैकी श्रॉफ की हत्या हो जाती है। इसके बाद कहानी कई देशों में घूमती है। जहां चीन, अफ्रीका और कुछ भारत के लोग भी शामिल हैं। 

weak storyline is the bad for Prabhas film Saaho
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर बंबई में कुछ पुलिस अफसर हैं जो रॉय अंपायर के फैले धंधे से परेशान हैं। इनमें शामिल हैं मुरली, श्रद्धा कपूर और प्रभास। जब प्रभास ठान लेते हैं कि वो रॉय अंपायर का खात्मा कर देंगे तब शुरू होती है लड़ाई पुलिस और अंडरवर्ल्ड की। रॉय अंपायर एक ब्लैकबॉक्स की तलाश में होता है जिसके खुलने से उनके हाथ बहुत-सी पूंजी लगेगी। लेकिन इस ब्लैकबॉक्स के बारे में पुलिस को पहले से ही पता होता है। इसके बाद फिल्म की कहानी रुक जाती है और चूहे-बिल्ली के खेल की तरह पुलिस और अंडरवर्ल्ड के बीच तनाव शुरू हो जाता है। इसके अलावा प्लॉट के नाम पर फिल्म शून्य है। हालांकि फिल्म की गति तो तेज़ हो जाती है लेकिन उस दौरान हम सिर्फ तमाम गाड़ियां उड़ते हुए देखते हैं और बहुत तेज़ एक्शन के चलते कुछ किरदारों को आते-जाते देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weak storyline is the bad for Prabhas film Saaho
saaho - फोटो : social media
इसी बीच फिल्म में दो-तीन गाने और नाच ठूंसा गया है। जाहिर है कि प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर का रोमांस फिल्म में जोड़ना ज़रूरी था। इसी दौरान हमें नील नितिन मुकेश भी नज़र आते हैं जिनको लेकर ये संशय बना रहता है कि वो पुलिस के आदमी हैं या अंडरवर्ल्ड के। प्रभास पूरी फिल्म में छाए रहते हैं और कुछ सस्पेंस रखते हुए हमें ये भी नहीं पता चल पाता कि वो पुलिस में हैं भी या नहीं। ऐसे कई सीन हैं जहां डायलॉग की कमी खलती है। शायद उनकी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है इसी वजह से वो एक्शन करते हुए ज़्यादा नज़र आते हैं। फिल्म में सीजीआई (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज़री) के ज़रिए कुछ रोमांच से भरे दृश्य ज़रूर हैं जो वास्तविकता से बहुत दूर हैं और केवल दर्शकों को खुश करने के लिए रखे गए हैं। 
विज्ञापन
weak storyline is the bad for Prabhas film Saaho
screengrab from saaho video - फोटो : file photo
तकनीकी दृष्टि से देखा जाए तो ये सीन किसी भी हॉलीवुड फिल्म की टक्कर के हैं। कमी है तो सिर्फ एक कहानी की। क्योंकि केवल एक्शन के बल पर तीन घंटे फिल्म को झेलना मुश्किल हो जाता है। प्रभास को एक लोकप्रिय बॉलीवुड निर्देशक की फिल्म से शुरुआत करनी चाहिए थी। लेकिन शायद बाहुबली का प्रभाव इतना अधिक है कि वो उसी में अपने आप को ढाले हुए हैं। कुछ सलमान और अक्षय कुमार की फ़िल्मों का भी असर होगा। इसके अलावा उत्तर भारत में अपना रंग जमाने के उद्देश्य से ही उन्होंने ऐसी फिल्म का चयन किया है जिसमें केवल उनके सिक्स पैक्स एब्स, एक लाइन की कहानी, तीन गाने और बहुत सारा एक्शन ही फिल्म में मौजूद है। फिल्म देखने के बाद बस एक ही बात दिल से निकलती है कि काश फिल्म में एक प्लॉट भी होता।

पढ़ें: अभिनेत्री ने की खुदकुशी और स्टार बनी रानू पर कई खुलासे, इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed