फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: हेमा मालिनी ने तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में धर्मेंद्र को दी सालगिरह की बधाई, कैप्शन में लिखी ये बात

Mon, 02 May 2022 10:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 10:19 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर और पसंदीदा स्टार कपल में से एक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी रील और रीयल लाइफ दोनों में ही हिट रही है। ऑन-स्क्रीन कपल से ऑफ-स्क्रीन पार्टनर बने हेमा और धर्मेंद्र वास्तव में एक सदाबहार जोड़ी है।

विज्ञापन
Wedding Anniversary: Hema Malini congratulated Dharmendra on their anniversary in a special way by sharing a photo on social media
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : twitter

बॉलीवुड के मशहूर और पसंदीदा स्टार कपल में से एक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी रील और रीयल लाइफ दोनों में ही हिट रही है। ऑन-स्क्रीन कपल से ऑफ-स्क्रीन पार्टनर बने हेमा और धर्मेंद्र वास्तव में एक सदाबहार जोड़ी है। बीते दिन ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, आज एक बार फिर वह चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार अभिनेता अपने एक खास दिन को लेकर सुर्खियों में हैं।

Wedding Anniversary: Hema Malini congratulated Dharmendra on their anniversary in a special way by sharing a photo on social media
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

आज हेमा और धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने पति को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। हेमा से सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर सालगिरह की बधाई दी। शेयर की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस सुनहरी बॉर्डर वाली बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शोले अभिनेता सफेद रंग की शर्ट हमेशा की तरह हैंडसम नजर आए।

 

Wedding Anniversary: Hema Malini congratulated Dharmendra on their anniversary in a special way by sharing a photo on social media
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा,  “हमारी शादी की सालगिरह पर आज मैं भगवान को इन सभी वर्षों की खुशी, हमारे प्यारे बच्चों, पोते-पोतियों और हर जगह हमारे शुभचिंतक के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं।" हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता पिछले हफ्ते बीमार पड़ गए थे। लेकिन अब वह बेहतर हो रहे हैं। वह ठीक कर रहे हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं।"
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Anniversary: Hema Malini congratulated Dharmendra on their anniversary in a special way by sharing a photo on social media
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : insta

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के जरिए धर्मेंद्र तीन साल से ज्यादा समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed