फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'कांतारा' का तूफान, हर दिन घट रही 'पीएस-1' की कमाई

Thu, 20 Oct 2022 08:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Oct 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
wednesday box office collection report doctor g vikram vedha ponniyin selvan 1 kantara godfather
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की छोटे बजट की फिल्म कांतारा का जलवा बरकरार है। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी तो अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और अभी से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा अब मणिरत्नम की पीएस-1 का भी अब कलेक्शन गिरने लगा है। वहीं ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा और चिरंजीवी की गॉडफादर की तो बहुत हालत खराब है। इसी बीच सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टिकट खिड़की पर कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

wednesday box office collection report doctor g vikram vedha ponniyin selvan 1 kantara godfather
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी को रिलीज हुए छह दिनों का समय बीत चुका है। धीमी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने वीकएंड पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। इसके बाद डॉक्टर जी मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई थी। अब डॉक्टर जी का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बुधवार को इस फिल्म ने महज 1.50 करोड़ का कारोबार किया है। डॉक्टर जी का कुल कलेक्शन 19.82 करोड़ रुपये हो चुका है।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टीना और शालीन की दोस्ती में आई दरार, जानें 18वें दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ
 

wednesday box office collection report doctor g vikram vedha ponniyin selvan 1 kantara godfather
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन ने ताबड़तोड़ ओपनिंग की थी। एक हफ्ते तक इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पीएस-1 का 20वें दिन का कलेक्शन 252.80 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wednesday box office collection report doctor g vikram vedha ponniyin selvan 1 kantara godfather
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
साउथ की छोटे बजट की फिल्म कांतारा ने दक्षिण में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया। जिसके बाद हिंदी में भी कांतारा का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कांतारा ने 20वें दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 133.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
wednesday box office collection report doctor g vikram vedha ponniyin selvan 1 kantara godfather
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म पहले दिन से ही धीमी गति से चल रही थी। इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की थी। उम्मीद जताई जी रही थी कि फिल्म सुपरहिट साबित होगी, लेकिन अब स्थिति ये है कि  विक्रम वेधा को तो दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 20वें दिन यानि बुधवार को 35 लाख का कलेक्शन किया है। विक्रम वेधा का कलेक्शन 77.66 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed