फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office: 'आर्टिकल 370' का जलवा कायम, जानें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रैक' का हाल

Thu, 29 Feb 2024 09:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 29 Feb 2024 09:08 AM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। इन सभी फिल्मों का बुधवार को क्या हाल रहा, आइए जानते हैं....
 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Total Earning
आर्टिकल 370, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रैक - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों कई मशहूर सितारों की फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है। इसके अलावा 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। इन सभी फिल्मों का बुधवार को क्या हाल रहा, आइए जानते हैं....

Wednesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Total Earning
यामी गौतम {आर्टिकल 370} - फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिकल 370'

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में यामी और प्रियामणि के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। 'आर्टिकल 370' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 3.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, छठवें दिन फिल्म ने 3.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

साड़ी में राशि ने दिखाईं कातिल अदाएं, उड़े फैंस के होश

Wednesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Total Earning
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा - फोटो : Social media
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन के साथ-साथ नोरा फतेही भी एक्शन करती हुई नजर आई हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि, बाद में 'क्रैक' की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। छठवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.5 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Total Earning
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अमित जोशी और आराधना शाह ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर शाहिद-कृति की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 20वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 75.95 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Total Earning
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एरियल एक्शन फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिली है। कमाई की बात करें तो 'फाइटर' ने 35वें दिन 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.69 करोड़ रुपये हो गया है।   

Pankaj Udhas Prayer Meet: पंकज की याद में साथियों ने इस दिन रखी प्रार्थना सभा, जुटेंगे सुरों के दिग्गज सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed