फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office Report: टाइगर 3 की कमाई में गिरावट जारी, खिचड़ी 2 का बंटाधार, जानें 12वीं फेल का हाल

Thu, 23 Nov 2023 09:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 23 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

'टाइगर 3', 'खिचड़ी 2' और '12वीं फेल' दर्शकों को जुटाने की पुरजोर कोशिश में हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बाजी मारी और किस मूवी का हाल बेहाल रहा। 
 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Tiger 3 khichdi 2 12th fail latest collection and occupancy Salman Khan
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच सितारों की कड़ी मेहनत से सजी तीन फिल्में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाने की होड़ में हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं। मूवी ने टिकट विंडो पर बंपर ओपनिंग ली थी। साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब रही। वहीं, विक्रांत मैसी अभिनीत और विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' 27वें दिन भी अपनी स्टोरी लाइन से दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिश में है। हालांकि, सुप्रिया पाठक की 'खिचड़ी 2' जनता और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। तो आइए जान लेते हैं कि ये तीनों फिल्में बुधवार को कितने दर्शक जुटाने में कामयाब रहीं, और किसकी कमाई में उछाल और किसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई-

Wednesday Box Office Report Tiger 3 khichdi 2 12th fail latest collection and occupancy Salman Khan
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर 3 

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3', टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में 'एक था टाइगर' से शुरू हुई थी। यह 2017 में 'टाइगर जिंदा है' के साथ जारी रही। फिल्म में कटरीना कैफ जोया की भूमिका में हैं, जो एक आईएसआई एजेंट और टाइगर की पत्नी हैं। वहीं, सलमान खान मूवी में टाइगर के किरदार में हैं। कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने शुरुआती दौर में तो शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़े। 'टाइगर 3' ने रिलीज के 10 दिन में 243.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मूवी ने 11वें दिन यानी बुधवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन  249.70 करोड़ रुपये है। 

Pritam: प्रीतम ने संजय गढ़वी के साथ अपने 20 वर्ष के सफर को किया याद, राजकुमार हिरानी संग कर रहे पहली फिल्म

Wednesday Box Office Report Tiger 3 khichdi 2 12th fail latest collection and occupancy Salman Khan
'खिचड़ी 2' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खिचड़ी 2 

वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खिचड़ी: द मूवी' ने लोगों के दिल जीते और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यही कारण रहा कि मेकर्स ने 13 वर्ष बाद दर्शकों को वापस से गुदगुदाने की ठानी और 'खिचड़ी 2' का निर्माण किया। हालांकि, अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक और राजीव मेहता जैसे सितारों से सजी यह मूवी अपनी रिलीज डे से ही टिकट खिड़की पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांच दिन में महज 3.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, इसके छठे दिन का कलेक्शन भी निराशाजनक रहा है। मूवी ने बुधवार को अपने खाते में महज 36 लाख रुपये जोड़े, जिससे इसकी कुल कमाई 4.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : एंड्रयू ड्रीम्स में 60 साल की लाइबी का दिखा जज्बा, द आर्चीज पर खुलकर बोलीं जोया

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Tiger 3 khichdi 2 12th fail latest collection and occupancy Salman Khan
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12वीं फेल

आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के किरदार को फिल्म '12वीं फेल' के जरिए पर्दे पर बखूबी उकेरने की कोशिश की गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत इस फिल्म की रिलीज को 27 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके मूवी, दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है। मूवी ने 26 दिन में 40.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसने 27वें दिन 55 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 40.75 करोड़ रुपये हो गई है।

Animal Trailer: ‘एनिमल’ ट्रेलर प्रिव्यू का मुंबई में हंगामा, सीटियां बजती देख खुश हुए रणबीर, रश्मिका व संदीप

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Tiger 3 khichdi 2 12th fail latest collection and occupancy Salman Khan
टाइगर 3, 12वीं फेल, खिचड़ी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अंकों में समझें तीनों फिल्मों का बुधवार कलेक्शन
 
फिल्म का नाम बुधवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 5.75 करोड़  249.70
खिचड़ी 2 36 लाख 4.15
12वीं फेल 55 लाख 40.75
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed