फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 3: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, वेलकम टू द जंगल के एलान की तैयारी कर रहे मेकर्स

Thu, 07 Sep 2023 07:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome 3 welcome to the Jungle to be announced in a grand manner on akshay kumar birthday claims reports
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ने 'गदर 2' और 'जेलर' की मौजूदगी के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में फिल्म की पूरा स्टार कास्ट एंजॉय कर रही है। इसके साथ ही अक्षय कुमार 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के बाद अब अभिनेता की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बारे में बड़ी खबर आ रही है। चलिए जानते हैं क्या है फिल्म से जुड़ा अपडेट...

Welcome 3 welcome to the Jungle to be announced in a grand manner on akshay kumar birthday claims reports
अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक अक्षय कुमार, कटरीना कैफ स्टारर 'वेलकम' की दीवानगी लोगों के बीच आज भी है। अक्षय, कटरीना के साथ-साथ नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल सहित अन्य कई कलाकारों की अदाकारी के सजी इस फिल्म के हर सीन ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। 2007, 2015 के बाद अब 'वेलकम 3' की रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर सभी कुछ तय है, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। फैंस फिल्म के आधिकारिक एलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा ग्रैंड तरीके से होने वाली है।

Welcome 3 welcome to the Jungle to be announced in a grand manner on akshay kumar birthday claims reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना जन्मदिन फिल्म के सेट पर मनाएंगे। लेकिन उनकी अगली फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता के इस दिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। यह न केवल अक्षय कुमार के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास होने वाला है। अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए 'वेलकम टू द जंगल' के निर्माता फिल्म की घोषणा की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा भव्य और पहले कभी न देखे गए तरीके से होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें बहुत बड़ी स्टार कास्ट है। निर्माताओं को भरोसा है कि यह चर्चा का विषय बन जाएगा और फिल्म के प्रचार को तुरंत कई गुना बढ़ा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome 3 welcome to the Jungle to be announced in a grand manner on akshay kumar birthday claims reports
अक्षय कुमार - फोटो : social media

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह फिल्म मिलिट्री एक्शन पर आधारित होगी। 'वेलकम टू द जंगल' में 'ह्युई' हेलीकॉप्टरों को दिखाया जाएगा और पहली बार किसी भारतीय फिल्म में एक्शन दृश्यों में विमान वाहक पोत का इस्तेमाल किया जाएगा। अब इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है और फिल्म का एलान 9 सितंबर को होता है या नहीं हमें इसका इंतजार करना होगा। लेकिन अगर ऐसा होता है तो सच में अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह बहुत बड़ा उपहार होने वाला है।
Sanya Malhotra: शाहरुख की फैन बन अपनी ही फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, 'जवान' को बताया भावना

विज्ञापन
Welcome 3 welcome to the Jungle to be announced in a grand manner on akshay kumar birthday claims reports
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्ता और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि  मेकर्स ने इस फिल्म में तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को भी शामिल कर लिया है। बता दें, 'वेलकम टू द जंगल' लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है।
Jawan: साउथ में चला 'जवान' का जादू, हैदराबाद में फैन ने शाहरुख के कट-आउट को दूध से नहलाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed