{"_id":"6a3f34f944dc50c7a70bbca9","slug":"welcome-to-jungle-and-supergirl-day-1-collection-vs-cocktail-2-day-8-to-maa-inti-bangaaram-earning-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, ‘सुपरगर्ल’ की धीमी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, ‘सुपरगर्ल’ की धीमी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:58 AM IST
सार
Box Office Collection: शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया? वहीं नई हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ के अलावा थिएटर में पहले से मौजूद ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने कितनी कमाई की है? जानिए।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई दिनों से सिनेमाघरों में एक्शन, रोमांस जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। ऐसे में शुक्रवार को अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने थिएटर में दस्तक दी और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। जानिए, अक्षय कुमार की इस नई फिल्म और थिएटर में मौजूद बाकी फिल्मों ने शुक्रवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।
2 of 6
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने प्री-बुकिंग में ही 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं पहले दिन इसने 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 18.76 करोड़ रुपये हो चुका है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, किरण कुमार, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, फिरोज खान, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर जैसे चर्चित अभिनेता नजर आए हैं।
3 of 6
फिल्म 'सुपरगर्ल' का एक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुपरगर्ल
एक हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ भी शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का कोई खास प्रमोशन नहीं हुआ था। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन भी यही है। फिल्म में मिली अल्कॉक , मैथियास शोनार्ट्स , ईव रिडले , जेसन मोमोआ और डेविड कोरेनस्वेट जैसे चर्चित एक्टर्स नजर आए हैं। इस फिल्म को क्रेग गिलेस्पी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉकटेल 2
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। सातवें दिन भी इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 74.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मां इंटी बंगारम
साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में लीड रोल में सामंथा हैं। इस एक्शन, डामा फिल्म ने आठवें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि सातवें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म के डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।