इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। जानें आज शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने का कारोबार कर लिया है।
'मैं वापस आऊंगा' और 'पेद्दी' में किसने मारी बाजी? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
Box Office Collection Friday: 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को आज पूरे 15 दिन हो चुके हैं। वहीं 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' को आज पूरे 23 दिन हो चुके हैं। जानें आज शु्क्रवार को इन दोनों ने कितने का कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पेद्दी' का हफ्तों का कलेक्शन
- 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
- फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है
- इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है
- पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की
- तीसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 9.37 का कलेक्शन किया
- वहीं आज 23वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'पेद्दी' का 23वें दिन का कलेक्शन
स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने आज चौथे शुक्रवार को 23वें दिन 91 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी। राम चरण की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 238.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
- यह फिल्म लगभग 65 करोड़ रुपये में बनी है
- इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है
- इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है
- फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 22.55 का कलेक्शन किया
- वहीं आज 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'मैं वापस आऊंगा' का 15वें दिन का कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने आज तीसरे शुक्रवार 15वें दिन 2.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इम्तियाज अली की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: क्या 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' के लिए शुभ रहा शुक्रवार? जानें आठवें दिन का कलेक्शन