क्या 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' के लिए शुभ रहा शुक्रवार? जानें आठवें दिन का कलेक्शन
Box Office Collection Day 8: शाहिद कपूर की बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं सामंथा रुथ प्रभु की साउथ फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी इसी दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जानिए आज इन दोनों फिल्मों ने कितने का केलक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कॉकटेल 2' का अब तक का कलेक्शन
- 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे दिन शनिवार को 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की
- तीसरे दिन फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की
- पांचवें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- छठे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है
- सातवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- वहीं आज आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'कॉकटेल 2' का 8वें दिन का कलेक्शन
निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को आज शुक्रवार को पूरे आठ दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज 8वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 70.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'मां इंटी बंगारम' का अब तक का कलेक्शन
- फिल्म का निर्देशक बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है
- 'मां इंटी बंगारम' ने पहले दिन शुक्रवार को 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- सामंथा रुथ प्रभु की इस फिल्म ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ कुपये की कमाई की
- तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की
- चौथे दिन फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये और 5वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- छठे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की
- वहीं आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'मां इंटी बंगारम' की आठवें की कमाई
सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने आज दूसरे शुक्रवार को 8वें दिन 4.08 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले हफ्त में कुल 35.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.93 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो 'कॉकटेल 2' से काफी कम है।
यह भी पढ़े: Welcome 3: दिशा पाटनी ने 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के दिन शेयर की बीटीएस तस्वीरें, मौनी रॉय ने लिखी खास बात