फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 3: इस दिन से शुरू होगी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग, ये कलाकार होंगे शेड्यूल का हिस्सा

Sat, 10 Feb 2024 01:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the jungle shooting to start in march 2024 with 450 technicians starring akshay kumar disha patani
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 'वेलकम 2' बनाई गई, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। अब 'वेलकम 3' की भी घोषणा हो चुकी है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की घोषणा की है, तब से फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट सामने आया है।

Welcome to the jungle shooting to start in march 2024 with 450 technicians starring akshay kumar disha patani
वेलकम टू द जंगल - फोटो : Instagram

फिल्म के तीसरे भाग में अक्षय कुमार लौट रहे हैं। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 'वेलकम टू द जंगल' की ग्रैंड टीम मार्च में अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Anupam Kher: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'आप हमेशा हमारे साथ थे और रहेंगे'

Welcome to the jungle shooting to start in march 2024 with 450 technicians starring akshay kumar disha patani
अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के अनुसार, 450 तकनीशियन फिल्म पर काम करेंगे, जिसकी शूटिंग मुंबई में होगी और उनमें से अधिकांश को पहले ही अपना भुगतान मिल चुका है। एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग से पहले हमारे तकनीशियनों के सभी भुगतान चुका दिए गए हैं, जो हमारे लिए अच्छा है। जरूरी है कि बड़ी फिल्में बनें, कम से कम हमारे सभी वर्करों को काम मिले और समय पर भुगतान भी मिले। हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के लिए हम वास्तव में फिरोज नाडियाडवाला को धन्यवाद देते हैं। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक बड़ी फिल्में बनें, जिसके लिए हमारी इंडस्ट्री जानी जाती है।
Atif Aslam: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने खराब तबीयत में भी गाया गाना, निर्देशक अमित कसारिया का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome to the jungle shooting to start in march 2024 with 450 technicians starring akshay kumar disha patani
वेलकम टू द जंगल-फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसके पीछे का कारण निर्माता फिरोज नाडियाडवाला द्वारा कथित तौर पर भुगतान में चूक बताया गया। फिल्म की शूटिंग को शुरू करने के लिए फिरोज नाडियाडवाला ने बड़ा कदम उठाया था। फिल्म को बचाने के लिए लंबित भुगतानों को चुकाना शुरू कर दिया था। वहीं अब भुगतान हो चुका है तो फिल्म की शूटिंग में जल्द शुरू हो जाएगी।
Don 3: डॉन के किरदार के लिए रणवीर सिंह नहीं ये अभिनेता थे पहली पसंद, शाहरुख की एग्जिट के बाद लगी थी मुहर!

विज्ञापन
Welcome to the jungle shooting to start in march 2024 with 450 technicians starring akshay kumar disha patani
अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि लगभग 20 कलाकार इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे, जिनमें श्रेयस तलपड़े भी शामिल हैं। अभिनेता की हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई थी। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी में नाना पाटेकर द्वारा निभाए गए उदय शेट्टी और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए मजनू भाई जैसे लोकप्रिय किरदार थे, लेकिन तीसरी किस्त में वे दोनों गायब हैं। 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ उदय भाई का किरदार संजय दत्त और मजनू भाई का रोल अरशद वारसी निभाएंगे। 'वेलकम टू द जंगल' 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed