{"_id":"58f1aeef4f1c1bbc4ccf5b49","slug":"when-a-female-fan-opened-her-saree-in-front-of-amitabh-bachchan-amitabh-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 17 Apr 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस हैं जो उनकी हर अदा के दीवाने हैं और उनसे मिलने के लिए रोज उनके घर के बाहर लाइन लगाए रहते हैं, लेकिन एक बार अपने एक फैन की वजह से अमिताभ के होश उड़ गए थे।
अमिताभ बच्चन
ये वाकया सालों पहले का है जब अमिताभ अपनी एक फिल्म की शूटिंग करके अपने होटल के कमरे पर लौट रहे थे। अमिताभ ने जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोला उन्होंने देखा कि कमरे में एक लड़की पहले से ही उनका इंतजार कर रही है और आराम फरमा रही है। अमिताभ यूं अचानक एक लड़की को अपने कमरे में देख अवाक रह गए।
1975 के मायापुरी अंक में अमिताभ ने इस वाकये का जिक्र किया था और बताया था कि किस तरह वो लड़की हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गई थी और प्यार का इजहार करने लगी थी।
ये भी पढ़ें - एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन

अमिताभ ने उस लड़की को बड़ी ही नरमी के साथ कमरे से जाने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं मानी। कमरे से निकलने के बजाय उस लड़की ने अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दीं और अमिताभ के लिए अपने प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया। उस लड़की की इन हरकतों से अमिताभ के होश उड़ गए थे। अमिताभ बच्चन बार बार उस लड़की को समझाते रहे और बाहर जाने के लिए कहते रहे लेकिन वो नहीं मानी।
जब कुछ ना सूझा तो अमिताभ ने खुद ही उस लड़की को कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही वो कमरे का दरवाजा खोलने के लिए उठे उस लड़की ने झट से उठकर कमरा लॉक कर दिया।
ये भी पढें - फिल्में ना मिलीं तो नाम बदल कर हेलन के साथ डांस करने लगा था ये हीरो

इसके बाद उस लड़की ने फिर जो हरकत की उससे तो अमिताभ बच्चन का हलक ही सूख गया। उस लड़की ने अमिताभ के सामने ही अपनी साड़ी खोल दी और धमकी दी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वो शोर मचा देगी। उस लड़की की ऐसी बात सुनकर अमिताभ चौकन्ने हो गए और सोचा कि ये लड़की पागल है और उसके साथ चालाकी से काम लेना पड़ेगा।
ये भी पढें - FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल
ये भी पढें - FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
काफी सोच-विचार के बाद अमिताभ ने उस लड़की से कहा, 'चलो चाय पी लो फिर बात करते हैं'। ऐसा बोलकर अमिताभ ने फोन पर वेटर को चाय लाने का ऑर्डर दिया। वेटर जब चाय लेकर आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन जैसे ही अमिताभ दरवाजा खोलने के लिए गए तो वो लड़की डर गई और तुरंत देखने के लिए दरवाजे के सामने आ गई।
मौका देख अमिताभ ने उस लड़की को गोद में उठाकर कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा जोर से बंद कर दिया।
इसके बाद अमिताभ ने होटल स्टाफ को हिदायत दी कि वो उस लड़की को वहां से निकाल दें। और इस तरह अमिताभ ने उस लड़की से अपना पीछा छुड़ाया।
ये भी पढें - नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत