आमिर खान जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। आज उनका 53वां जन्मदिन है। बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए वो मुंबई आ गए। आमिर को रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी किरण राव एयपोर्ट पहुंची।
मुंबई आते ही पत्नी को चूम बैठे आमिर खान, ट्विटर पर वीडियो शेयर कर बताया बर्थडे प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर जैसे ही आए किरण राव ने उन्हें गले लगाया और सबके सामने किस कर लिया। इससे लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत मिस कर रहे थे। किरण ने आमिर को फूलों का गुलदस्ता भी दिया। आज आमिर परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे।
हर बार की तरह आज भी आमिर मीडिया से मिलेंगे और केक कट करेंगे। साथ ही इंटरव्यू भी देंगे। बता दें कि आमिर खान ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। आमिर अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर आ गए।
— Aamir Khan (@aamir_khan) March 14, 2018
इंस्टाग्राम पर आने के 12 घंटे के अंदर ही आमिर को ब्लू टिक मिला और 26 हजार फॉलोवर भी हो गए। फैंस को उनके पहले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था। फैंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर पोस्ट कर दी।
Hey guys, here is a great opportunity for budding writers.
Love
a. https://t.co/EIp0OX1pKg pic.twitter.com/AQNp22dto4
आमिर खान ने सबसे पहले अपनी मां जीनत हुसैन की फोटो को शेयर किया है। आमिर अपनी मां के काफी करीब रहे हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने पर उन्होंने सबसे पहले अपनी मां की फोटो शेयर की।