फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमीन सयानी ने कर दिया था अमिताभ बच्चन की आवाज को रिजेक्ट, बाद में हुआ गलती का एहसास

Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
When Ameen Sayani Rejects Amitabh Bachchan's Voice Audition
अमिताभ बच्चन, अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो तो अपने आप में ही एक किताब हैं जिसके हर पन्ने पर संघर्ष, कामयाबी और संस्कारों की कहानी लिखी है। अमिताभ बच्चन की एक विशेष बात और है जो उन्हें एक मजबूत शख्सियत के रूप में दर्शाती है। वो है उनकी आवाज जो उन्हें एक आम व्यक्ति से बेहद खास बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई उनकी भी आवाज को रिजेक्ट कर सकता है। चलिए बताते हैं आपको यह दिलचस्प किस्सा...

When Ameen Sayani Rejects Amitabh Bachchan's Voice Audition
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

दरअसल, अमिताभ बच्चन फिल्मों में आने से पहले रेडियो प्रस्तोता बनना चाहते थे लेकिन तब उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। लगभग 40-45 साल पहले देश के सबसे पॉपुलर रेडियो जॉकी अमीन सयानी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अमीन सयानी, जिनकी आवाज की आज भी दुनिया दीवानी है।

When Ameen Sayani Rejects Amitabh Bachchan's Voice Audition
Ameen sayani - फोटो : सोशल मीडियाSocial Media

जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, ऐसा हो ही नहीं सकता कि वो अमीन सयानी को न जानते हों। रेडियो को सुनने वाले 'बीनाका गीतमाला' के उस एनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में 'बहनों और भाईयों' कहता था। साल 2009 में अमीन सयानी को पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठाया कि उन्होंने बिना देखे ही अमिताभ बच्चन की आवाज को रिजेक्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Ameen Sayani Rejects Amitabh Bachchan's Voice Audition
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan

अमीन सयानी ने बताया कि आज से करीब 40-45 साल पहले ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में अमिताभ बच्चन बिना अपॉइंटमेंट ही ऑडिशन देने के लिए आये थे। जिसकी वजह से सयानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया था और बिना उनकी आवाज सुने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया। सयानी ने कहा कि जब कुछ समय बाद उन्होंने अमिताभ की फिल्म आनंद देखी, तब उन्हें उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा और अपनी गल्ती का एहसास हुआ था।

विज्ञापन
When Ameen Sayani Rejects Amitabh Bachchan's Voice Audition
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

इतना ही नहीं, अमिताभ ने उनसे तीन बार मिलने की कोशिश की और तीनों ही बार नाकाम रहे। आखिर में अमिताभ बच्चन ने ऑडिशन देने का इरादा छोड़ दिया और अभिनय की तरफ मुड़ गए। इसपर अमीन सयानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो हुआ, वह अच्छा ही हुआ। उस दौर में यदि मेरी व्यस्तता नही बढ़ी होती तो शायद देश एक बड़े कलाकार से वंचित रह जाता। लेकिन देश न अमिताभ बच्चन की कला से वंचित हुआ और न ही अमीन सयानी की आवाज के जादू से।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed