{"_id":"61c0066d4507b75d813ee3cc","slug":"when-anil-kapoor-revealed-that-he-would-leave-his-wife-sunita-kapoor-to-marry-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: कंगना से शादी के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार थे अनिल कपूर, सरेआम कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: कंगना से शादी के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार थे अनिल कपूर, सरेआम कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kangana Ranaut, Anil Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के सभी दीवाने हैं...34 साल की कंगना फिलहाल सिंगल हैं और किसी स्पेशल का इंतजार कर रही हैं लेकिन बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा भी है जो उनसे शादी करने के लिए अपनी पत्नी को भी छोड़ सकता है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर हैं। अनिल कंगना रणौत पर अपनी जान छिड़कते हैं। उनकी दीवानगी इस कदर है कि वे उनके लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।
2 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना से शादी के लिए पत्नी को छोड़ सकते हैं अनिल
जीहां आपने सही सुना। करण जौहर ने जब अनिल कपूर से पूछा कि उस महिला का नाम बताएं जिनके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं। इस पर अनिल ने कंगना की तरफ इशारा किया और उनका नाम लिया। अब भले ही अनिल ने मजाक में कंगना का नाम लिया हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को तो बहाना चाहिए ट्रोल करने का।
3 of 4
अनिल और सुनीता
- फोटो : Instagram
कौन हैं अनिल कपूर की पत्नी
अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने साल 1984 में शादी की। उस वक्त सुनीता एक मॉडल थीं और उनके पिता बैंकर थे। वहीं अनिल कपूर उस वक्त इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे। अब सुनीता पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम और हर्षवर्धन अभिनय के क्षेत्र में हैं। वहीं रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं।
कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत तेजस, धाकड़, इमरजेंसी सहित कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले कंगना की फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को कंगना के करियर की बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।