{"_id":"5cc82360bdec220770315daa","slug":"when-anushka-sharma-husband-and-indian-cricket-player-virat-kohli-cried-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अनुष्का शर्मा को फोन कर खूब रोए थे विराट कोहली, सिर्फ यह थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अनुष्का शर्मा को फोन कर खूब रोए थे विराट कोहली, सिर्फ यह थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 30 Apr 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कल 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। वह उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह अयोध्या में 1 मई,1988 को जन्मी थीं। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में भी देखा गया था। अनुष्का अपने 11 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है।
2 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
बॉलीवुड में अनुष्का के अफेयर की खबरें अभिनेता रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ और रणबीर कपूर संग चली थीं। आखिर में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग साल 2017 में शादी कर ली। शादी से पहले अनुष्का और विराट भी खूब सुर्खियों में रहे थे।
3 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
बात करें अनुष्का के हसबैंड विराट की तो वह क्रिकेट मैदान में जितने आक्रामक दिखते हैं असल जिंदगी में उतने ही संवेदनशील हैं। एक इंटरव्यू में विराट खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि एक दफा अनुष्का शर्मा से बात करते हुए वह खूब रोए थे। विराट ने बताया था 'मुझे कॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई थी, ये सुनने के बाद मैंने अनुष्का को कॉल किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Kohli, Anushka Sharma
- फोटो : instagram
विराट ने आगे बताया था 'उस दौरान मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आने लगा था, क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा करियर एक क्रिकेट अकादमी से लेकर एक टेस्ट कप्तान बनने तक पहुंच जाएगा।' बता दें कि यह बातें बताते वक्त विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे। गौरतलब है कि विराट को साल 2017 में भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma virat kohli
- फोटो : इंस्टाग्राम
विराट ने बताया था जब उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनने को कहा उस दौरान वह मोहाली में थे, यहां वह टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। उस दौरान अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो वह पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।