फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इस वजह से अनुष्का शर्मा ने जड़ दिया था रणबीर कपूर को थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

Tue, 09 Mar 2021 03:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 09 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
When Anushka Sharma Slapped Ranbir Kapoor in an Interview, Watch Throwback Video
अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते कुछ समय पहले ही मां बनीं हैं। उन्होंने 11 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा है। इन दिनों अनुष्का का पूरा ध्यान अपनी बेटी की ओर है जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आती हैं। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

When Anushka Sharma Slapped Ranbir Kapoor in an Interview, Watch Throwback Video
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मश्किल’ में दोनों साथ नजर आए थे। यह थ्रोबैक वीडियो फिल्म प्रमोशन के दौरान एक रेडियो शो की ही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का रणबीर को थप्पड़ ही थप्पड़ मार देती हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद भी किया जा रहा है।

When Anushka Sharma Slapped Ranbir Kapoor in an Interview, Watch Throwback Video
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर अनुष्का को किसी बात को लेकर परेशान कर रहे होते हैं और तभी अभिनेत्री को गुस्सा आ जाता है और रणबीर के गले पर पेन से कुछ लिखती नजर आती हैं। पहले वो रणबीर को थप्पड़ मारती हैं और उनके मना करने पर भी नहीं मानती हैं और उनके गले पर लिखकर ही दम लेती हैं। फैंस को यह मजाकिया वीडियो खूब पसंद आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝓠𝓾𝓮𝓮𝓷𝓼 𝓞𝓯 𝓑𝓸𝓵𝓵𝔂𝔀𝓸𝓸𝓭 (@queensbolly)

विज्ञापन
विज्ञापन
When Anushka Sharma Slapped Ranbir Kapoor in an Interview, Watch Throwback Video
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल

बता दें कि रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। जिसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की थी। इस खबर के आने के बाद से फैंस रणबीर के लिए दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस को आलिया की भी चिंता सता रही है। आलिया के फैंस उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
When Anushka Sharma Slapped Ranbir Kapoor in an Interview, Watch Throwback Video
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की थी। फोटो के साथ विराट ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था जिसमें वो कहना चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed