{"_id":"604743c81c44045aca109765","slug":"sanjay-leela-bhansali-tests-covid-19-positive-alia-bhatt-film-gangubai-kathiawadi-shoot-comes-to-halt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली कोरोना संक्रमित: रुकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, फिल्म की रिलीज पर भी पड़ेगा असर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली कोरोना संक्रमित: रुकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, फिल्म की रिलीज पर भी पड़ेगा असर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के बाद अब फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। मालूम हो कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली के कोरोना संक्रमित होने के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खबरों की मानें तो उन्होंने खु्द को अपने घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर 24 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस टीजर के जरिए इस फिल्म की रिलीज की नई तारीख का ऐलान भी किया गया था। पहले ये फिल्म 11 सितंबर, 2020 को रिलीज की जानी थी मगर कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म अब 30 जुलाई, 2021 को रिलीज की जाएगी।
3 of 5
आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली
- फोटो : Instagram
इस फिल्म में अजय देवगन एक अहम रोक में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म के संजय लीला भंसाली के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज डेट पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor
उधर, रणबीर कपूर को भी कोरोना हो गया है। रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस खबर के आने के बाद से फैंस रणबीर के लिए दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस को आलिया की भी चिंता सता रही है। आलिया के फैंस उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।