फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान्हवी कपूर ने अपने असिस्टेंट के परिवार को दिखाई फिल्म 'रूही', यूजर्स ने कहा- श्रीदेवी ने दी है अच्छी परवरिश

Tue, 09 Mar 2021 03:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Mar 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Invites Her Assistant And His Family For Her Upcoming Film Roohi Screening
जान्हवी कपूर अपने असिस्टेंट अजीम और उनके परिवार के साथ - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जा रही है। ऐसे तो फिल्मों की स्क्रीनिंग में सेलेब्स को बुलाया जाता है लेकिन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही' की स्क्रीनिंग में अपने असिस्टेंट और उनके परिवार को भी न्यौता दिया। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

Janhvi Kapoor Invites Her Assistant And His Family For Her Upcoming Film Roohi Screening
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

दरअसल, फिल्म 'रूही' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर ने अपने असिस्टेंट अजीम और उनके पूरे परिवार को बुलाया। उन्होंने फिल्म देखी और इसके बाद एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिचाई। वायरल हो रही तस्वीरों में जान्हवी कपूर अपने असिस्टेंट की बेटी को गोद में लिए उनके साथ खेलती हुई नजर आ रही है और पूरे परिवार के साथ फोटो के लिए पोज भी दे रही है। तस्वीरों और वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Janhvi Kapoor Invites Her Assistant And His Family For Her Upcoming Film Roohi Screening
श्रीदेवी और जान्हवी कपूर

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को देखते हुए जान्हवी कपूर के फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'वे सबसे विनम्र स्टार किड हैं। देखिए उन्होंने कैसे बेबी को गोद में लिया है और कितनी विनम्रता से उनसे बात कर रही हैं। वे अजीम जी से उनके फोन के बारे में पूछती हैं, ताकि यह फोटो उनके साथ भी रह सके। श्रीदेवी ने उनकी अच्छे से परवरिश की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Invites Her Assistant And His Family For Her Upcoming Film Roohi Screening
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'वे कितनी साफ दिल है। मुझे खेद है कि मैंने उन्हें इतना गलत समझा। जान्हवी मैं तुम्हारी फैन गर्ल बन गई हूं।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'वे अपनी महान सुपरस्टार श्रीदेवी जी की तरह ही प्यारी हैं।'

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Invites Her Assistant And His Family For Her Upcoming Film Roohi Screening
रूही फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रूही' 11 मार्च (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में जान्हवी के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' बना चुके दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सिनेमाघर में रिलीज होने से पूरी स्टार कास्ट बेहद खुश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed