अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं और उसकी वजह है उनकी आत्मकथा 'सच कहूं तो'। इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने अपनी जिंदगी के सभी उतार-चढ़ावों का जिक्र किया है। साथ ही कई किस्से भी साझा किए हैं। नीना गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। अपनी किताब में नीना गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड और वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीना गुप्ता, मशहूर गायिका आशा भोसले और क्रिकेटर विव रिचर्ड्स नजर आ रहे हैं। जिसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले नीना गुप्ता के ब्वॉयफ्रेंड विव रिचर्ड्स को नाना पाटेकर की तरह दिखने वाला बताती हैं। नीना आशा भोसले की बात से सहमत नहीं होती हैं।
वीडियो: आशा भोसले ने विव रिचर्ड्स को बताया था इस एक्टर की कॉपी, तो नीना गुप्ता ने कह दी थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में गायिका विव रिचर्ड्स को नाना पाटेकर की तरह दिखने वाला बताती हैं। वीडियो में यह बात नीना गुप्ता विव रिचर्ड्स से कहती हैं, 'हमारे यहां एक अभिनेता हैं, वह कह रही है कि आप उनकी तरह दिख रहे हैं। इस पर नीना कहती हैं, 'नहीं, नहीं, विव बेहतर दिखते है।' वीडियो में जब विव रिचर्ड्स ने पूछा कि आशा किस अभिनेता के बारे में बात कर रही थी, तो नीना ने नाना पाटेकर के नाम बताया।
वीडियो में आगे आशा भोसले नीना गुप्ता से पूछती हैं कि क्या विव रिचर्ड्स नाना पाटेकर से मिले हैं ? इस पर नीना गुप्ता कहती हैं कि नहीं वह नहीं मिले हैं। इसके बाद तीनों उठकर स्टेज पर जाते हैं और एक एलबम के कैसेट को प्रस्तुत करते हैं।
इसके पहले नीना गुप्ता ने बताया था कि उन्होंने काफी मुश्किलों में मसाबा गुप्ता की परवरिश की थी। इस दौरान अभिनेता सतीश कौशिक ने उनसे कहा था कि अगर बच्चा डार्क हुआ तो वो अपना नाम उसे देंगे। नीना गुप्ता ने बताया था कि प्रेग्नेंट होने के बाद उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था।
नीना ने अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मुझे अपने आप पर बहुत गर्व था। मैंने उस वक्त कहा था कि मैं शादी सिर्फ इसलिए नहीं करुंगी क्योंकि मुझे नाम चाहिए, क्योंकि मुझे पैसे मिलेंगे। मुझे उस दौरान एक समलैंगिक पुरुष से भी शादी करने को कहा गया था। मुझे मेरे दोस्त ने प्रस्ताव दिया था कि आपके बच्चे को एक नाम मिलेगा और आप जो चाहते हैं वह कर सकती हैं। उस समय मैंने साफ कह दिया था कि मैं सिर्फ पैसे और नाम के लिए शादी कभी नहीं करूंगी।'