सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से रचाई शादी तो रूठ गए थे राज कपूर, 'बॉबी' के प्रीमियर में भी नहीं बुलाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
When Dimple Kapadia Marries With Rajesh Khanna Raj Kapoor Extremely Angry On Her Film Bobby
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना और राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में स्टार्स के प्यार के तमाम चर्चे और किस्से है। कई सेलेब्स के तो सिर्फ प्यार के ही नहीं शादी और उसके बाद होने वाली तकरार के किस्से भी खूब मशहूर हुए। फिल्मों के निर्देशक स्टार्स की शादी से थोड़ा डरते हैं। इसकी वजह है कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस जब शादी कर लेता है तो वो थोड़ा व्यस्त हो जाता है और फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाता। ऐसा ही कुछ सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की शादी के बाद हुआ। राजेश खन्ना डिंपल को पसंद करते थे और उन्होंने उनसे शादी रचाई। लेकिन इस बात का असर निर्देशक, निर्माता, एक्टर राज कपूर पर पड़ा और वो दोनों से काफी नाराज हो गए थे। इस मसले के पीछे क्या कहानी है ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।



ऐसी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी
लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी थीं लेकिन 'काका' का दिल डिंपल पर आया था। राजेश खन्ना की उभरती हुईं स्टार डिंपल कपाड़िया से अचानक मुलाकात हुई थी। उन्हें देखते ही राजेश खन्ना अपना दिल दे बैठे। उस वक्त ये चर्चे खूब थे कि डिंपल ऋषि कपूर को डेट कर रही थीं। इसी बीच राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज कर दिया। उस वक्त डिंपल की उम्र 16 तो राजेश खन्ना 31 साल के थे, लेकिन उम्र भी दोनों के प्यार के बीच बाधा नहीं बनी। डिंपल ने राजेश का प्रपोजल स्वीकार किया।

Trending Videos
When Dimple Kapadia Marries With Rajesh Khanna Raj Kapoor Extremely Angry On Her Film Bobby
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल से राजेश खन्ना जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। उस वक्त डिंपल राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' में काम कर रही थीं। राज कपूर की इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं। ऋषि कपूर उस फिल्म में डिंपल के अपोजिट लीड रोल में थे। लेकिन काका को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी। कई बार उन्हें जलन भी होती थी। फिल्म की शूटिंग अभी बाकी थी। इसी बीच राजेश खन्ना ने डिंपल के आगे शादी का प्रस्ताव रख दिया। डिंपल को जब सुपरस्टार राजेश खन्ना ने शादी के लिए प्रपोज किया तो वह खुशी के मारे फूली नहीं समाईं। ऐसे में उन्होंने इस प्रपोजल को भी फौरन स्वीकार कर लिया। डिंपल के इस रिश्ते से उनके पिता खुश थे लेकिन मां दुखी थी कि वो अपने से 10 साल बड़े आदमी से शादी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Dimple Kapadia Marries With Rajesh Khanna Raj Kapoor Extremely Angry On Her Film Bobby
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल और राजेश ने मुंबई के जुहू के होटल होरिजन में शादी रचाई। राजेश और डिंपल के विवाह में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को आमंत्रित किया गया था। उनकी शादी को हर मीडिया हाउस ने बहुत कवर किया। आखिरकार, यह इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक की शादी जो थी। शादी के बाद दोनों कपल हनीमून के लिए यूरोप गए।

When Dimple Kapadia Marries With Rajesh Khanna Raj Kapoor Extremely Angry On Her Film Bobby
राज कपूर और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

इधर राज कपूर की फिल्म बिना हीरोइन के अटकी पड़ी थी और उन्हें डिंपल कपाड़िया पर खूब गुस्सा आ रहा था। इसके साथ ही वो राजेश खन्ना से भी नाराज थे। डिंपल की शादी  के बाद जब भी राज कपूर उन्हें फिल्म सेट पर शूटिंग के लिए बुलाते तो काका डिंपल को लेकर या तो बिजी होने की बात कहते या फिर कहीं बाहर चले जाते।

विज्ञापन
When Dimple Kapadia Marries With Rajesh Khanna Raj Kapoor Extremely Angry On Her Film Bobby
फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर को अपनी अटकी हुई फिल्म के लिए दोनों पर गुस्सा आ रहा था। डिंपल आधी शूटिंग कर चुकी थीं इसलिए राज कपूर उन्हें रिप्लेस भी नहीं कर सकते थे। डिंपल के शादी के फैसले की वजह से उनकी फिल्म को सब कुछ झेलना पड़ रहा है। काफी कहने सुनने के बाद डिंपल ने वापस शूटिंग शुरू की और फिल्म पूरी हुई। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 'बॉबी' के सुपरहिट होने के बाद भी राज कपूर ने डिंपल को माफ नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर डिंपल से इतना नाराज थे कि उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म बॉबी के प्रीमियर पर भी नहीं बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed