फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब टीवी शो में रितेश देशमुख से इस निर्देशक ने पूछा- 'क्या तुम गे हो?', अभिनेता ने ऐसे किया रिएक्ट

Tue, 17 Dec 2019 07:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 17 Dec 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
When Director Sajid Khan Asks Riteish Deshmukh That is He Gay
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)

अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन एक्टिंग और उसमें किए नए-नए प्रयोगों की वजह से जाने जाते हैं। रितेश को बॉलीवुड में फैमिली मैन के नाम से भी जाना जाता है। रितेश भी करियर के शुरुआती दौर में कॉन्ट्रोवर्सी से जूझे थे जिससे हर नया अभिनेता गुजरता है। रितेश भी अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आए। लेकिन रितेश की कॉन्ट्रोवर्सी बाकियों से कुछ अलग थीं। इस कॉन्ट्रोवर्सी में रितेश की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया गया।

When Director Sajid Khan Asks Riteish Deshmukh That is He Gay
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala

रितेश के शुरुआती दिनों में उनका नाम निर्देशक साजिद खान से जोड़ा जाने लगा था। ये चर्चा इतनी ज्यादा हुई कि रितेश लाइम लाइट में आ गए। इतना ही नहीं साजिद ने खुद अपने एक चैट शो में रितेश से ये बात पूछ ली थी कि क्या वो गे हैं?

When Director Sajid Khan Asks Riteish Deshmukh That is He Gay
sajid khan

दरअसल कुछ समय पहले निर्देशक साजिद खान का टेलीविजन पर एक शो आता था साजिद सुपरस्टार। इस शो में मेहमान के तौर पर रितेश देशमुख शामिल हुए थे। इस एपिसोड में साजिद ने मलाइका की एक वीडियो क्लिप दिखाई थी जिसमें मलाइका ने साजिद और रितेश से उनके रिलेशनशिप में होने की सच्चाई के बारे में पूछा था। इसके बाद साजिद ने भी रितेश से पूछा, 'एक मैगजीन में छपा है कि रितेश गे हैं और आप मेरे साथ रिलेशन में हैं। क्या ये सच है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Director Sajid Khan Asks Riteish Deshmukh That is He Gay
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं

ये सवाल सुनकर रितेश, साजिद से नाराज हो गए थे। इना ही नहीं रितेश इस बात पर शो छोड़कर जाने लगे थे। बाद में साजिद ने उनसे माफी मांगी और उन्हें रुकने को कहा। जिसके बाद रितेश माने और शो को आगे बढ़ाया। दरअसल रितेश और साजिद की दोस्ती को लेकर इस तरह की बातें सामने आई थीं। दोनों एक समय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कई मौकों पर साथ में भी देखे जाते थे। जिसके बाद से ही इस तरह की अफवाहें उड़ना शुरू हुई थीं।

विज्ञापन
When Director Sajid Khan Asks Riteish Deshmukh That is He Gay
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रितेश देशमुख ने करीब आठ साल तक जेनेलिया डिसूजा को डेट किया। जिसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों की शादी भी खूब चर्चाओं में रही थी। रितेश और जेनेलिया के फिलहाल दो बच्चे हैं। दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed