सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Varun Dhawan Birthday: जब दिव्या भारती ने भूख से बिलखते वरुण को दिया निवाला, साथी कलाकार बोले, 'जुग जुग जियो'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 24 Apr 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
When Divya Bharti made an omelet for Varun Dhawan on the shoot of Shola Aur Shabnam Jug Jug Jeeyo
वरुण धवन, दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन अपना 35वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मना रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के साथी कलाकारों ने ऑनलाइन वीडियो के जरिये उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। ठीक दो महीने बाद 24 जून को उनकी यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। वरुण धवन का सितारा कुछ बरसों पहले तक इतना बुलंद था कि उन्हें नया हीरो नंबर वन का खिताब मिलता दिखने लगा था लेकिन फिर कुछ गलत फिल्मों के चुनाव और कुछ उनकी आदतें आड़े आ गईं। वरुण धवन एक बार फिर हिंदी सिनेमा के टॉप 5 सितारों में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते इन दिनों दिख रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि एक बार उनके चक्कर में उनके पिता को अपनी शूटिंग रोकनी पड़ी थी..

Trending Videos
When Divya Bharti made an omelet for Varun Dhawan on the shoot of Shola Aur Shabnam Jug Jug Jeeyo
दिव्या भारती, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

जब दिव्या भारती ने संभाला वरुण को
बात उन दिनों की है जब वरुण धवन के पिता डेविड धवन फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रहे थे। वरुण धवन अक्सर अपने पिता की शूटिंग में जाया करते थे। आज वरुण धवन भले ही खाने पीने में बड़ी सतर्कता बरतते हो लेकिन बचपन में वह खाने पीने के बहुत शौकीन थे। जब भूख लगती थी जब वह बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्हें जोर की भूख लगी तो वह भूख से रोने लगे और तब दिव्या भारती ने उन्हें सेट पर ही ऑमलेट बनाकर खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Divya Bharti made an omelet for Varun Dhawan on the shoot of Shola Aur Shabnam Jug Jug Jeeyo
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : Instagram

कैंटीन में ही नताशा से हुआ प्यार
बचपन में खाने के शौकीन वरुण धवन क्लास रूम से ज्यादा कैंटीन में मिलते थे।पहली बार जब उन्होंने नताशा दलाल को कैंटीन में देखा तो उन्हें देखते ही प्यार हो गया। वरुण धवन खुद कहते हैं, ''कैंटीन में लंच  के दौरान  जब नताशा चलते हुए मेरे सामने आई, तब देखते ही मुझे उससे प्यार हो गया था। हालांकि उसने मुझे तीन-चार बार रिजेक्ट किया था लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी।' बता दें कि कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वरुण और नताशा ने बीते साल 24 जनवरी को शादी कर ली।

When Divya Bharti made an omelet for Varun Dhawan on the shoot of Shola Aur Shabnam Jug Jug Jeeyo
स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन का पहला ब्रेक
वरुण धवन करियर के शुरुआत में निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' के समय से उनके असिस्टेंट थे। बाद में उन्होंने करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर हीरो हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वरुण धवन अक्सर बताते रहते हैं कि कैसे इस फिल्म के लिए उन्हें लम्बी और कठिन कास्टिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। जब कि सच्चाई ये ही है कि फिल्म 'माई नेम इज खान' की शूटिंग के दौरान ही वरुण धवन और करण जौहर के बीच अच्छी ट्यूनिंग हो गई थी और उसी दौरान करण जौहर ने वरुण धवन को अपनी फिल्म के लिए फाइनल कर लिया था। 

विज्ञापन
When Divya Bharti made an omelet for Varun Dhawan on the shoot of Shola Aur Shabnam Jug Jug Jeeyo
भेड़िया, जुग जुग जियो - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की आने वाली फिल्में 
वरुण धवन की अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' में उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अलग-अलग पीढ़ियों के दो जोड़ों की कहानी है, जो शादी के बाद के मुद्दों में उलझ जाते हैं। इसके बाद वरुण धवन पहली बार अमर कौशिक की फिल्म 'भेड़िया' के साथ हॉरर-कॉमेडी स्पेस में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में  उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास जान्हवी कपूर के साथ नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
When Divya Bharti gave a morsel to Varun who was suffering from hunger, fellow actors said, 'Jug Jug Jio'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed