{"_id":"6058c22b8ebc3edb537300d5","slug":"when-kangana-ranaut-designed-her-own-dress-due-to-shortage-of-money-for-national-award-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब कंगना रणौत को पहली बार मिलना था राष्ट्रीय पुरस्कार, पैसों की कमी के कारण खुद डिजाइन की थी ड्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब कंगना रणौत को पहली बार मिलना था राष्ट्रीय पुरस्कार, पैसों की कमी के कारण खुद डिजाइन की थी ड्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। ये पहली बार नहीं है जब कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब मिला है। इससे पहले उन्हें फिल्म फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 'फैशन' के लिए मिला था। उस वक्त उनके पास पैसों की तंगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी ड्रेस खुद डिजाइन की थी।
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना रणौत ने इस खास मौके को याद करते हुए बताया था कि, 'पहला नेशनल अवॉर्ड। इससे मेरी कई खास यादें जुड़ी हैं। मैं उन सबसे युवा एक्ट्रेस में से एक थी, जिसे यह अवॉर्ड मिला था। खास बात यह है कि मुझे यह रोल एक महिला सेंट्रिक फिल्म के लिए मिला था और पुरस्कार भी एक महिला राष्ट्रपति से ही हासिल हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने कहा था, 'मैंने अपना सूट खुद डिजाइन किया था क्योंकि मेरे पास किसी स्पेशल ड्रेस को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे। वैसे सूट कोई खराब नहीं था।' बता दें कि कंगना के एक फैन पेज पर उनकी एक तस्वीर शेयर की गई थी। जिसमें वह पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से अवॉर्ड ले रही थीं। इसी पर कंगना ने इस बारे में बताया था।
4 of 5
फैशन स्टारकास्ट
- फोटो : twitter: @imbhandarkar
साल 2008 में कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ना होते हुए भी कंगना ने लाइमलाइट अपने नाम कर ली थी। फिल्म में उन्होंने एक मॉडल का किरदार निभाया था, जिसकी ड्रग्स ओवरडोज के चलते मौत हो जाती है। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था और इसमें प्रियंका चोपड़ा और मुग्धा गोडसे जैसी एक्ट्रेस भी शामिल थीं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कंगना को एक बार फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और सभी लोग कंगना को खूब बधाई भी दे रहे हैं। बहुत जल्द कंगना 'धाकड़' और 'थलाइवी' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।