{"_id":"5ed8719d8ebc3e90af11cfe1","slug":"when-malaika-arora-enters-arbaaz-khan-house-reveal-how-she-feels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अरबाज खान के घर पहली बार गई थीं मलाइका अरोड़ा, ऐसा था माहौल, करण जौहर के शो में खोले थे दिलचस्प राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अरबाज खान के घर पहली बार गई थीं मलाइका अरोड़ा, ऐसा था माहौल, करण जौहर के शो में खोले थे दिलचस्प राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका, अरबाज खान मां के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें हैं। 45 साल की मलाइका मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। तलाक के बाद मलाइक अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। वह इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करती हैं। तलाक के बाद भी मलाइका का खान परिवार से रिश्ता बरकरार है।
2 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका का एक बयान इन दिनों वायरल हो रहा है। ये बयान उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दिया था। इस शो में मलाइका ने बताया था कि जब वह अरबाज के घर में पहली बार गई थीं तो सभी का कैसा रिएक्शन था। मलाइका ने बताया था, जब वह उनके घर में पहली बार गई थीं तो सबने बाहें खोलकर उनका स्वागत किया था।
3 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
मलाइका ने बताया था, "जब मैं पहली बार उनके घर में गई तो मैंने देखा कि सोहेल डेनिम शॉर्ट्स में बैठे हुए हैं। सुनहरे बालों के साथ अपने घर की छत पर धूप सेक रहे थे। मुझे लगा कि यह तो बिल्कुल मेरे घर जैसा है। वह सबको स्वीकार करने वाला परिवार है।"
मलाइका ने करण के शो में बताया था, "वो लोग आप पर कोई दबाव नहीं डालते हैं कि आपको ऐसा होना चाहिए। पहले दिन से मुझे याद है कि उन्होंने घर में खुले हाथों से मेरा स्वागत किया था। मुझे लगता है कि अभी भी मेरे साथ यही जारी है। केवल मेरे साथ ही नहीं उस घर में जो भी कदम रखता है उसके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है।"
विज्ञापन
5 of 6
मलाइका अरोड़ा, खान अरबाज खान
- फोटो : Social Media
बता दें अरबाज और मलाइका की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।