केरल राज्य में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई। हथिनी मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई थी। यहां कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर उसे पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद वो इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही और उस तक चिकित्सीय मदद पहुंचाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
गर्भवती हथिनी की मौत से नाराज सितारे और अमेरिका में हिंसा पर अभय देओल का संदेश, पांच खबरें
बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन हो गया, वो 70 साल के थे। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 80 और 90 के दशक में अनवर सागर ने अपनी कलम से बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए। अक्षय कुमार और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म 'खिलाड़ी' का गाना 'वादा रहा सनम' उन्होंने ही लिखा था। इसके अलावा उन्होंने 'याराना', 'सलामी', 'आ गले लग जा' और 'विजयपथ' जैसी कई फिल्मों में गानें लिखे।
दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अभिनेता की भतीजी ने उनके भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब इस मामले पर नवाजुद्दीन के भाई शमास ने ट्वीट कर सफाई पेश की है।
यौन उत्पीड़न के आरोप पर आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई की सफाई, बोले- सच जल्द सामने आएगा
केरल में गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर हर जगह उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई जा रही है। वहीं कुछ लोग जानवरों को लेकर बने कानून को और ज्यादा सख्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कई बड़े स्टार्स ने आगे आकर इसके लिए मुहिम छेड़ दी है।
गर्भवती हथिनी के लिए कपिल और श्रद्धा कपूर ने मांगी पांच लाख लोगों से मदद, ऐसे टूट पड़ा हुजूम
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों से दुकानों में लूटपाट की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। आगजनी और तोड़फोड़ के बाद बेकाबू हुई स्थिति के चलते वहां कई राज्यों में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है। इस मामले को लेकर भारत में कई लोगों ने आवाज उठाई है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस घटना पर अपनी राय रखी है।
जॉर्ज फ्लॉयड का समर्थन कर रहे बॉलीवुड स्टार्स पर बरसे अभय देओल, बोले- पहले अपना देश देख लो
