{"_id":"5d34c1a68ebc3e6ca72d5279","slug":"when-ms-dhoni-show-kind-gesture-to-pakistani-actress-mathira-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक एक्ट्रेस को जब PAK क्रिकेटर्स ने लगाई थी फटकार तब धोनी ने दिखाई थी ऐसी दरियादिली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक एक्ट्रेस को जब PAK क्रिकेटर्स ने लगाई थी फटकार तब धोनी ने दिखाई थी ऐसी दरियादिली
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हुई भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच बताया जा रहा है कि धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। वह अगले दो महीने भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग लेंगे।
2 of 6
Mathira Khan
- फोटो : instagram
एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा से बल्कि अपने अच्छे कामों से भी लोगों का दिल जीता है। एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक घटना सुनाई थी, जिसने से साबित कर दिया कि माही एक बड़े दिलवाले इंसान हैं। मथिरा खान ने धोनी के साथ हुई अपनी एक मुलाकात का जिक्र किया था। ये बात साल 2008 में एशिया कप के दौरान की है।
3 of 6
Mathira Khan
- फोटो : instagram
मथिरा की 'कैप्टन कूल' से मिलने की कहानी बेहद रोचक है। यह कहानी टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान चर्चा में आई थी। मथिरा उसी होटल में रुकी थी जहां टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी रुके थे। मथिरा अपने फेवरेट पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का ऑटोग्राफ लेना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
मथिरा ने बताया था, 'कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मुझे ऑटोग्राफ दिया लेकिन कुछ भड़क गए और कहा कि लोग खाना भी नहीं खाने देते। मेरा मन उदास हो गया और मुझे रोने का मन करने लगा और मैं अपनी टेबल पर जाने लगी। तभी एक इंडियन क्रिकेटर ने मुझे आवाज दी और कहा कि हम भी क्रिकेटर हैं यहां आकर ऑटोग्राफ ले लो।'
विज्ञापन
5 of 6
धोनी
- फोटो : file
'जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने ना केवल मुझे ऑटोग्राफ दिया बल्कि मुझे अपने बगल वाली सीट की पेशकश की, और बातचीत की।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।