{"_id":"5c5e7de4bdec22736c04c9d6","slug":"when-salman-khan-angry-on-ranbir-kapoor-slapped-him-in-a-club-during-wanted-and-ready-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के सामने रणबीर को थप्पड़ भी मार चुके हैं सलमान, पिता सलीम को मांगनी पड़ी थी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त के सामने रणबीर को थप्पड़ भी मार चुके हैं सलमान, पिता सलीम को मांगनी पड़ी थी माफी
Sat, 09 Feb 2019 02:23 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और रणबीर कपूर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में किसी से दोस्ती निभाते हैं तो आखिरी दम तक उसका साथ नहीं छोड़ते हैं। वहीं दुश्मनी निभाने में भी वह किसी से कम नहीं हैं। रणबीर कपूर, सलमान खान की इसी लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार इन दोनों स्टार की दुश्मनी का कारण कहीं ना कहीं कटरीना कैफ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान और रणबीर कपूर में हाथापाई तक हो चुकी है।
Ranbir Salman
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के खबर के अनुसार यह बात उन दिनों की है जब रणवीर कपूर केवल स्टार किड के तौर पर जाने जाते थे, उन्होंने तब तक कोई भी बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्म नहीं दी थी। सलमान और रणबीर के बीच हाथापाई की यह घटना मुंबई के एक वीआईपी क्लब की है। इस दौरान एक्टर संजय दत्त भी इन दोनों के साथ मौजूद थे।
salman khan
- फोटो : file photo
वेबसाइट के मुताबिक सलमान खान,रणबीर कपूर और संजय दत्त के अपनी दो फिल्म 'वांटेड' और 'रेडी' के सक्सेस पार्टी एन्जॉय कर रहे थे। गौरतलब है कि पार्टी में मौजूद किसी अन्य इंसान ने सलमान खान और रणबीर कपूर को भड़काऊ बातों से एक-दूसरे से लिए भड़का दिया। कुछ देर बाद दोनों स्टार खुलकर एक-दूसरे से जुबान लड़ाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
salim khan
- फोटो : file photo
देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई की सलमान खान ने रणबीर कपूर को धक्का दिया और थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद ही संजय दत्त ने इन दोनों का बीच-बचाव किया। इसके बाद रणबीर कपूर वहां से चले गए। खबरों की मानें तो घटना के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने बेटे की इस गलती के लिए रणबीर कपूर और उनके परिवार से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
salman, ranbir and katrina
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि सलमान खान अभिनेत्री कटरीना कैफ के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं । हाल ही में सलमान ने कटरीना की एक पुरानी वायरल तस्वीर को लेकर उनका बचाव किया। यह तस्वीर उस समय की है जब कटरीना, रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं तो दोनों की बीच पर छुटि्टयां मनाते तस्वीरें वायरल हुई थीं । इस तस्वीर के बचाव में सलमान ने कहा था 'लोगों को इस तरह अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिक नहीं करनी चाहिए ।'