{"_id":"5cb18d14bdec2214262c6bcb","slug":"when-salman-khan-threaten-for-sucide-to-aishwarya-rai-know-what-happen-20-years-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या के फ्लैट के बाहर रात 3 बजे तक क्या कर रहे थे सलमान, क्यों देनी पड़ी थी सुसाइड की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या के फ्लैट के बाहर रात 3 बजे तक क्या कर रहे थे सलमान, क्यों देनी पड़ी थी सुसाइड की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
salman aishwarya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं । दोनों का रिश्ता कुछ महीनों में ही खत्म हो गया था लेकिन फैंस इनके रिश्ते की सच्चाई के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं । हाल ही में दोनों की 20 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस फोटो में सलमान-ऐश्वर्या साथ बैठे नजर आ रहे हैं ।
2 of 7
salman aishwarya
खबरों की मानें तो ये उस समय की फोटो है जब दोनों प्यार में थे । दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था । इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ । दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आते देर नहीं लगी । सलमान-ऐश्वर्या ने भी अपने रिलेशन को पब्लिक कर दिया था।
3 of 7
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश्वर्या, सलमान के साथ उनके परिवार के भी बहुत करीब हो गई थीं । सलमान की बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ भी ऐश्वर्या की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी । वहीं ऐश्वर्या के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे । फिर अचानक एक दिन खबर आई कि सलामन और ऐश्वर्या के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
salman aishwarya
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि नवंबर 2001 को सलमान, ऐश्वर्या के फ्लैट पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे । वो कह रहे थे कि मुझे अंदर आने दो । किसी ने ये भी बताया कि सलमान ने कहा अगर उन्हें अंदर नहीं आने दिया तो वो सुसाइड कर लेंगे ।'
विज्ञापन
5 of 7
salman aishwarya
'ये सारा ड्रामा सुबह 3 बजे तक चलता रहा । आखिरकार ऐश्वर्या ने सलमान को घर के अंदर बुलाया ।' खबरों की मानें तो सलमान, ऐश्वर्या से शादी का वादा लेना चाहते थे । वहीं ऐश्वर्या अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं । इसी बात को लेकर दोनाें के बीच झगड़े होना शुरू हो गए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।