{"_id":"5cd52484bdec22077b457cb8","slug":"when-sanjay-dutt-blame-his-in-laws-for-break-his-wedding-with-first-wife-richa-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी नहीं साली की वजह से टूटी थी संजय दत्त की पहली शादी, 26 साल पहले दिए इंटरव्यू में खुला था राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी नहीं साली की वजह से टूटी थी संजय दत्त की पहली शादी, 26 साल पहले दिए इंटरव्यू में खुला था राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 10 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ शानदार रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में खूब उथल-पुथल हुई । संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं । मान्यता दत्त से शादी करने से पहले संजय दत्त ने रिया पिल्लई से 1998 में शादी की थी । जबकि संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा के साथ हुई थी ।
2 of 10
sanjay dutt
रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया था । लेकिन खबर की मानें तो दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ। रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनके पति का माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर चल रहा है ।
3 of 10
sanjay dutt
रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं । मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे डिवॉर्स चाहते हैं तो उसने कहा था नहीं । मैं भी डिवॉर्स नहीं लेना चाहती । बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
sanjay and richa sharma
रिचा अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि उनको दोबारा ट्यूमर हो गया है । इसके बाद रिचा को फिर न्यूयॉर्क जाना पड़ा । रिचा और संजय के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि आखिरकार उन्हें तलाक लेना पड़ा । एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था ।
विज्ञापन
5 of 10
madhuri dixit sanjay dutt
उन्होंने कहा था, 'माधुरी में बिल्कुल इंसानियत नहीं है । माधुरी को कोई और भी मिल सकता था। माधुरी ने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा है ।' वहीं अपने तलाक पर संजय दत्त का कुछ और ही कहना थो। 1993 में दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपने तलाक के पीछे रिचा के पैरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।