सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब इस बात से नाराज होकर ऋषि कपूर को पीटने निकले थे संजय दत्त, नीतू कपूर ने किया था बीच बचाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Jan 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
When Sanjay dutt went to beat Rishi Kapoor for Tina Munim and Neetu Kapoor came in between
ऋषि कपूर और संजय दत्त

बॉलीवुड में तो पर्दे पर हमें कितनी ही दिलचस्प कहानियां देखने को मिलती है, लेकिन बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में पर्दे के पीछे के किस्से फिल्मों से ज्यादा हैरान कर देने वाले होते हैं। कुछ किस्से तो इतने ज्यादा रोचक हैं कि उन पर अगर फिल्म बन जाए तो सुपरहिट हो जाएगी। बॉलीवुड के गलियारों से ऐसा ही एक गुजरा किस्सा आपको बताते हैं जब गुस्से में संजय दत्त ऋषि कपूर को मारने निकले थे और नीतू कपूर को बीच बचाव करना पड़ा था।

Trending Videos
When Sanjay dutt went to beat Rishi Kapoor for Tina Munim and Neetu Kapoor came in between
Tina Munim and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

संजय दत्त बॉलीवुड के दमदार एक्टर हैं लेकिन अपनी आशिक मिजाजी को लेकर वो हमेशा चर्चा में बने रहे। संजय दत्त का अफेयर एक समय पर टीना मुनीम(अब टीना अंबानी) से था। कहा जाता है कि संजय सिर्फ टीना से प्यार ही नहीं करते थे बल्कि उनके प्यार में पागल थे। ये बात 1980-81 के आस पास की है जब टीना और ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sanjay dutt went to beat Rishi Kapoor for Tina Munim and Neetu Kapoor came in between
संजय दत्त और टीना मुनिम

इस फिल्म के रिलीज होते ही टीना भी रातों-रात स्टार बन गई थीं। वहीं इसके ठीक एक साल बाद 1981 में संजय दत्त और टीना की फिल्म 'रॉकी' रिलीज हुई थी।अपनी पहली ही फिल्म की हीरोइन से संजय दत्त दिल लगा बैठे। हालांकि उस समय में ऋषि और टीना की जोड़ी काफी पसंद की जाने लगी थी। यहां तक की कई प्रोड्यूसर ऋषि और टीना को एक साथ फिल्म में कास्ट करना चाहते थे।

When Sanjay dutt went to beat Rishi Kapoor for Tina Munim and Neetu Kapoor came in between
sanjay dutt rishi kapoor

ऐसे में संजय दत्त को लगने लगा कि ऋषि का टीना के साथ अफेयर चल रहा है और वो गुस्से में उन्हें मारने पहुंच गए थे। बताया जाता है कि इसके लिए वो अकेले नहीं थे। उन्होंने गुलशन ग्रोवर को भी अपने साथ ले लिया और ऋषि कपूर को मारने के लिए निकल पड़े। संजय अभी ऋषि तक पहुंचते कि उनकी मुलाकात नीतू से हो गई। उन दिनों ऋषि और नीतू का प्यार भी परवान चढ़ रहा था। ऐसे में नीतू ने संजय को समझाया कि ये सारी बातें गलत है और टीना व ऋषि के बीच ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
When Sanjay dutt went to beat Rishi Kapoor for Tina Munim and Neetu Kapoor came in between
Sanjay Dutt With Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

नीतू की बातें सुनकर संजय दत्त का गुस्सा शांत हुआ था और उन्होंने ऋषि को पीटने की जिद छोड़ दी थी। गौरतलब है कि संजय दत्त का गुस्सा एक बार ऋषि कपूर के बेटे रणबीर पर भी निकला था। उस वक्त ऋषि ने सारा मामला संभाला था। हालांकि इन सारी नोंक-झोंक के बीच कपूर और दत्त परिवार के बीच संबंध कभी खराब नहीं हुए और आज भी संजय दत्त की दोस्ती कपूर परिवार से बरकरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed