फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: राज्यसभा में टिकट चाहिए क्या? यूजर ने कपिल शर्मा को किया ट्रोल, कॉमेडियन बोले- तुम्हारी नौकरी के लिए बात करूं?

Wed, 23 Mar 2022 05:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
When user trolled Kapil Sharma the comedian replied to him
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में पंजाब विधानसभा के आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ले ही है। भगवंत पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हाल ही में भगवंत मान ने शहीदी दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भगवंत मान ने ट्वीट किया- हम एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर रहे हैं। अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो उसकी ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग कर मुझे 9501200200 पर भेजें। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



When user trolled Kapil Sharma the comedian replied to him
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भगवंत मान के इस कदम के बाद उनके दोस्त कपिल शर्मा ने मान को ट्वीट कर बधाई दी है। आज कपिल शर्मा ने भगवंत मान का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा- पाजी आप पर गर्व है। कपिल के इस ट्वीट के बाद वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। कमेंट में एक शख्स ने कहा- हरभजन की तरह राज्यसभा का टिकट पाने के लिए मक्खन लगा रहे हो क्या।  

When user trolled Kapil Sharma the comedian replied to him
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने इसके लिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- 'बिल्कुल नहीं मित्तल साहब, बस इतना सा ख्वाब है कि देश तरक्की करे। बाकी आप कहो तो आपकी नौकरी के लिए कहीं बात करूं?' बता दें कि कपिल शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। कुछ दिन पहले कपिल विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन न करने की वजह से भी ट्रोल हुए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
When user trolled Kapil Sharma the comedian replied to him
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भगवंत मान और कपिल शर्मा काफी अच्छे दोस्त हैं। पहले भी कपिल ने एक फोटो ट्वीट कर पंजाब में आप की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। कपिल शर्मा और भगवंत मान एकसाथ कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed