फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Where is Mrs Faruk Kabir?: मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा, अदालत ने जमानत दी, फिर कहां गईं फारुक कबीर की बेगम

Sat, 13 Jan 2024 07:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 13 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

‘खुदा हाफिज 2’ की उज्बेकिस्तान में शूटिंग के दौरान हमेशा उखड़े उखड़े से रहने वाले फारुक की एक नई प्रेम कहानी उन्हीं दिनों पनपी। और, अब बीते कुछ महीनों से ये प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी दिखने लगी है।

विज्ञापन
Where is Mrs Faruk Kabir Mumbai police keeps her in observation to be produced in habeas corpus plea next wee
फारुक कबीर-सनम-रुखसार रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना टाइम में रिलीज फिल्म 'खुदा हाफिज' के निर्देशक फारूक कबीर को इस फिल्म से पहले गिनती के ही लोग जानते रहे होंगे। ‘अल्लाह के बंदे’ और ‘377 अब नॉर्मल’ जैसी फिल्मों के बाद भी फारुक को असल पहचान ‘खुदा हाफिज’ से ही मिली। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत ये फिल्म सफल रही तो इसका सीक्वेल भी बना और इस सीक्वल के दौरान जो भी लोग फारुक के करीब रहे हैं, वे सब मानते हैं कि फारुक की शख्सीयत बिल्कुल बदल चुकी है। ‘खुदा हाफिज 2’ की उज्बेकिस्तान में शूटिंग के दौरान हमेशा उखड़े उखड़े से रहने वाले फारुक की एक नई प्रेम कहानी उन्हीं दिनों पनपी। और, अब बीते कुछ महीनों से ये प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी दिखने लगी है।

Where is Mrs Faruk Kabir Mumbai police keeps her in observation to be produced in habeas corpus plea next wee
फारुक कबीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताते हैं कि फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ के सेट पर वहां के एक रईस हीरा व्यापारी की पत्नी दिलफुजा अनुवाद का काम किया करती थीं, उनके बेटी शोखसनम भी उनके साथ आने लगी और बातों ही बातों में फारुक को सनम भा गईं। फारुक और सनम का रिश्ता आगे बढ़ा। लेकिन, फारुक तो पहले से शादी शुदा थे। उनकी शादी मशहूर अभिनेत्री रुखसार रहमान से हो चुकी थी। रुखसार की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी असद अहमद से हुई जिससे उनके एक बेटी आयशा अहमद है। रुखसार को फारुक और सनम के रिश्तों के बारे में पता चला तो पड़ोसी बताते हैं कि उनके घर में कोहराम मच गया।

Where is Mrs Faruk Kabir Mumbai police keeps her in observation to be produced in habeas corpus plea next wee
फारुक कबीर-रुखसार रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फारुख कबीर और रुखसार रहमान की शादी के बीच क्या दिक्कतें आईं और दोनों क्यूं अलग हुए, इसके बारे में दोनों ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। दोनों ने दिखाया यही कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। लेकिन रुखसार के करीबी बताते हैं कि ये पूरा झगड़ा सनम के बीच में आने के बाद ही शुरू हुआ। रुखसार के लिए ये वक्त बहुत मुश्किल रहा बताया जाता है क्योंकि ये उनकी दूसरी शादी थी और उसके भी नाकाम हो जाने से वह सदमे मे चली गईं। मोहल्ले ले तो ये भी कहते हैं कि रुखसार ने उन दिनों में अपनी जान लेने की भी कोशिशें की थीं हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं करता।

अभिनय ही नहीं लेखन में भी माहिर हैं पीयूष, अपनी प्रतिभा से दुनिया को बनाया दीवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Where is Mrs Faruk Kabir Mumbai police keeps her in observation to be produced in habeas corpus plea next wee
फारुक कबीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खैर, रुखसार और फारुक अलग हुए तो उनकी और सनम की कहानी आगे बढ़ी। उनका बच्चा शादी के कुछ ही महीने बाद हो गया। फारुख के करीबी बताते हैं कि निकाह के समय सनम पेट से थीं। कहते हैं कि इस शादी पर सनम के पिता ने बेइंतेहा पैसा बहाया। जिस गाड़ी में फारुक को इस शादी में बरात में आते देखा गया, वह गाड़ी पूरे मुंबई में गिनती के लोगों के पास ही उपलब्ध है। सनम और फारुख कबीर मियां-बीवी बने और कुछ ही महीनों बाद मां-बाप भी। बस दोनों के बीच की मोहब्बत का असल इम्तिहान इस बच्चे के दुनिया में आने के साथ ही शुरू हो गया। आरोप है कि मां बच्चे को अपने मादरे वतन की पहचान देना चाहती है और बाप उसे हिंदुस्तानी बनाना चाहता है। मामला यहां तक बिगड़ा कि सनम और उनकी मां दिलफुजा पर इस बच्चे को चोरी करने का आरोप लगा और स्कॉटलैंड पुलिस से भी तेज पुलिस की इमेज रखने वाली मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीनों को अमृतसर जाकर गिरफ्तार कर लिया।

सलार की सफलता के बाद दर्शन करने कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर पहुंचे प्रभास, मेकर्स के साथ लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Where is Mrs Faruk Kabir Mumbai police keeps her in observation to be produced in habeas corpus plea next wee
फारुक कबीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान फारूक कबीर कहते हैं, 'मैंने अदालत से विनती की कि बच्ची की वजह से इन सबको न्यायिक हिरासत में (जेल) न भेजा जाए। अदालत ने उनकी गुजारिश मानी और सबको सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में दर्ज मुकदमे की जांच वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर गणेश पवार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कागजात और पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं।' फारुक ने सनम से अपनी पहली मुलाकात और इस मुलाकात के बाद अपनी पहली शादी में मची हलचल पर कुछ नहीं बताया।

रवि किशन की फिल्म का दमदार टीजर लॉन्च, पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed