फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: सैफ अली खान पर हमले के वक्त कहां थीं करीना कपूर खान? इंस्टाग्राम स्टोरी ने खींचा फैंस का ध्यान

Thu, 16 Jan 2025 09:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jan 2025 09:27 AM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान पर चोरों ने चाकू से हमला कर दिया, इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के दौरान करीना कपूर खान घर पर नहीं थीं। इस बात का खुलासा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ है।

विज्ञापन
Where was Kareena Kapoor Khan when Saif Ali Khan was attacked Instagram story caught the attention of fans
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान पर उनके ही घर में अज्ञात शख्स ने घुसकर हमला कर दिया है। सैफ अपने बांद्रा वाले घर में थे। हमले की खबर सामने आते ही फैंस ये जानने में रुचि रखने लगे कि उस समय करीना कपूर कहां थीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना ने पोस्ट किया है।
Where was Kareena Kapoor Khan when Saif Ali Khan was attacked Instagram story caught the attention of fans
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
पार्टी कर रही थीं करीना कपूर
सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इसकी तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा- गुड नाइट इन।
 
Where was Kareena Kapoor Khan when Saif Ali Khan was attacked Instagram story caught the attention of fans
करिश्मा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी अपडेट
उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, वे सोनम कपूर,  रिया कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इस तस्वीर में एक डिनर टेबल सजी है, जिसमें कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तरह दिख रहा है। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन
Where was Kareena Kapoor Khan when Saif Ali Khan was attacked Instagram story caught the attention of fans
करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान पर हो गया हमला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

OP Nayyar Birthday: 'इशारों इशारों में दिल लेने वाले' ओपी नय्यर, जिनके संगीत से सजे नगमें आज भी हैं सदाबहार


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed