{"_id":"62a74c00ee202831d7089b89","slug":"who-is-abdu-rozik-know-more-details-about-world-smallest-singer-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abdu Rozik: जानें कौन है 8 साल का दिखने वाला यह क्यूट सिंगर? गंभीर बीमारी की वजह से हो गई ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abdu Rozik: जानें कौन है 8 साल का दिखने वाला यह क्यूट सिंगर? गंभीर बीमारी की वजह से हो गई ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की बेटी खतीजा की रिशेप्शन पार्टी से एक छोटे और क्यूट लड़के की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोग इस शख्स के बारे में जानना चाहते थे। देखते ही देखते बहुत कम समय में यह क्यूट सा शख्स अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है। हम बात कर रहे हैं तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक की जो अपने गाने और क्यूट लुक्स की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
2 of 5
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
तजाकिस्तान का ये शख्स गाने के लिए अपने देश में काफी मशहूर है। लेकिन अब इस सिंगर ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब्दु रोजिक के नाम दुनिया के सबसे छोटे सिंगर होने का रिकॉर्ड दर्ज है। लुक्स के अलावा अपने रैप सॉन्ग्स से उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनका गाना 'ओही दिली जोर' को दुनियाभर के लोगों ने काफी पसंद किया है।
3 of 5
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
एवलोड मीडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर उनके कई वीडियोज मौजूद हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटी उम्र के दिखने वाले सिंगर 18 साल के हैं। उनकी जन्मतिथि के बारे में तो कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2003 में उनका जन्म तजाकिस्तान के दिशदर्वा गांव में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बचपन में एक बीमारी की वजह से इस सिंगर की हाइट विकसित नहीं हो सकी। बताया जाता है कि कम उम्र में उन्हें रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई थी। हिंदी में इसे सूखा रोग भी कहा जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वक्त पर उनका सही इलाज न हो सका जिसकी वजह से उनकी हाइट हमेशा के लिए रुक गई। बता दें कि इस रोग की वजह से बच्चों की हड्डियों का विकास रुक जाता है, साथ ही हड्डियां भी कमजोर भी हो जाती हैं। आमतौर विटामिन D की कमी को इस बीमारी का कारण माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अब्दु रोजिक-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में इतने दुख झेलने वाले अब्दु आज बेहद पूरी दुनिया में फेमस हैं। मशहूर ताजिक ब्लॉगर और रैपर बरोन (बहरूज) ने सबसे पहले उनकी प्रतिभा को पहचाना और उनकी आर्थिक मदद की। इस ताजिक सिंगर के आज दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी मशहूर हैं। उनके इंस्टा पर 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिन्हें अपने फेवरेट सिंगर की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उन्हें सलमान खान के साथ देखा गया था। मुलाकात की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।