मनोरंजन जगत में आज यानी सोमवार को एक बार फिर ड्रग केस चर्चा में आ गया। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस मामले ने एक बार फिर बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया। तो दूसरी तरफ, आज ही अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार ने हाथ मिलाया है। आइए आपको 10 खबरों के जरिए बताते हैं आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है।
Filmy Wrap: ड्रग केस में फंसा श्रद्धा कपूर का भाई और ‘ब्रह्मास्त्र’ से जुड़े चिरंजीवी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई को बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेता ने 'शूटआउट एट वडाला', 'हसीना पारकर', 'जज्बा' और क्राइम-थ्रिलर वेब श्रृंखला 'भौकाल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। ड्रग्स केस मामले में शक्ति कपूर का रिएक्शन लेने के लिए जब मीडिया ने अभिनेता से संपर्क किया, तो शक्ति कपूर ने जवाब दिया, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"।
Shakti Kapoor: 'ये संभव नहीं हो सकता', ड्रग केस में बेटे का नाम सामने आने पर सदमे में शक्ति कपूर
वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा को नया केस मिल गया है। माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नए और सनसनीखेज केस को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल, हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन की झलक साझा कर दी है। जी हां, हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का टीजर रिलीज कर दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा साझा किए गए टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है।
Criminal Justice Season 3 Teaser: आ गया क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर, आपने देखा क्या?
अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेगास्टार चिरंजीवी कथित तौर पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं सोमवार को इन अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
Brahmastra: फिल्म को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड ने मिलाया साउथ से हाथ, राजामौली के बाद अब हुई चिरंजीवी की एंट्री
आज के समय में भारतीय सिनेमा में हर तरफ निर्देशक एस एस राजामौली का नाम चर्चा में बना हुआ है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई, जिसने लगभग 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म ने साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी धमाल मचा दिया था। वहीं, अब एस एस राजामौली के नए प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबरें हैं कि 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' फेम निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आ सकती हैं।
SS Rajamouli: आलिया भट्ट के बाद ऐश्वर्या राय बनेंगी एस एस राजामौली की हीरोइन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल!