{"_id":"62a731915e20a27b496a192f","slug":"aishwarya-rai-may-signed-new-project-of-rrr-director-ss-rajamouli-according-to-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SS Rajamouli: आलिया भट्ट के बाद ऐश्वर्या राय बनेंगी एस एस राजामौली की हीरोइन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SS Rajamouli: आलिया भट्ट के बाद ऐश्वर्या राय बनेंगी एस एस राजामौली की हीरोइन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एस एस राजामौली, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में भारतीय सिनेमा में हर तरफ निर्देशक एस एस राजामौली का नाम चर्चा में बना हुआ है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई, जिसने लगभग 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म ने साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी धमाल मचा दिया था। वहीं, अब एस एस राजामौली के नए प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबरें हैं कि 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' फेम निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आ सकती हैं।
2 of 4
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आई थीं। वहीं, अब माना जा रहा है कि एस एस राजामौली की अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि एस एस राजामौली जल्द ही ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कई लोगों ने इस खबर को पक्की बताया गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस मीडिया रिपोर्ट को अफवाह करार दिया है। हालांकि, इन सबके बीच इस एक रिपोर्ट ने ऐश्वर्या राय और एस एस राजामौली के फैंस को खुश कर दिया। ऐश्वर्या राय के फैंस उन्हें एस एस राजामौली की फिल्म में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है।
3 of 4
ऐश्वर्या राय
- फोटो : Instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगी ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय ने कई सारी साउथ की फिल्मों में काम किया है, जिसमें रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' भी शामिल है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और रजनीकांत की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब ऐश्वर्या राय, मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई देंगी। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें ऐश्वर्या का मंदाकिनी और नंदिनी नाम से डबल है। इसके अलावा, ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म थलाइवर 169 में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
पति अभिषेक के साथ काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने बताया था कि वह अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ एक बार फिर फिल्म करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'मैं अभिषेक के साथ काम करना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।' बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं, जिसमें 'कुछ न कहो', 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'गुरु' समेत कई फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।