फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया अपने लाडले का चेहरा, देखें मां बेटे के क्यूट फोटोज

Mon, 13 Jun 2022 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
south actress kajal aggarwal shared her son neil kitchlu picture shows his face of first time  see cute photos
काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया बेटे नील का चेहरा - फोटो : insta

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है। इस समय अभिनेत्री अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पलों को एंजॉय कर रही हैं। अब तक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले भी बेटे नील संग तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था, ऐसे में फैंस उनके बेटे नील का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल अब लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल के बेटे का चेहरा भी देखा जा सकता है, जिसके बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी अब तक की क्यूट फोटोज।

south actress kajal aggarwal shared her son neil kitchlu picture shows his face of first time  see cute photos
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल अपने बेटे नील को दुलारती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में भी बेटे के लिए प्यार बरसाया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, नील किचलू लव ऑफ माय लाइफ। हालांकि नील के नन्हें हाथ से उनके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उनकी क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

south actress kajal aggarwal shared her son neil kitchlu picture shows his face of first time  see cute photos
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

काजल अग्रवाल ने अपने लाडले बेटे की सबसे पहली तस्वीर तब शेयर की थी जब वह महज 18 महीने का था। इस तस्वीर में मां और बेटे के प्यार भरे भावनात्मक रिश्ते को किसी भी परिभाषा या शब्द में नहीं बांधा जा सकता। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने लंबे नोट के जरिए अपनी भावनाओं को साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
south actress kajal aggarwal shared her son neil kitchlu picture shows his face of first time  see cute photos
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

इन तस्वीरों में काजल अग्रवाल में भी काजल और उनके बेटे की क्यूट बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। हालांकि इसमें उन्होंने एक तस्वीर में हार्ट वाली इमोजी लगाई हुई वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे की झलक दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
south actress kajal aggarwal shared her son neil kitchlu picture shows his face of first time  see cute photos
काजल अग्रवाल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू के अपने कलेजे के टुकड़े के सीने से लगाए देखा जा सकता है, उन्होंने अपनी दोनों आंखे बंद की हुई हैं। तस्वीर में पिता और बेटे का प्यार साफ झलक रहा है। बेटे के जन्म पर गौतम किचलू ने पोस्ट कर ये खुशखबरी फैंस के साथा साझा की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed