एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में दावा किया था कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें सावंत मुंबई के ओशिवारा थाने के बाहर रोती नजर आई थीं। एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची थीं। उनका दावा था कि रितेश सिंह ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लिया है। इस बीच रविवार को राखी ने अपने फैंस को बताया है कि उनका अकाउंट अब रिस्टोर हो गया है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर, पूर्व पति रितेश के खिलाफ केस दर्ज कराने गई थीं थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार, मैं इंस्टाग्राम पर वापस आ गई हूं। धन्यवाद। बहुत सारा प्यार।' एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने राखी की वापसी पर खुशी जताई है। वहीं, उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'दोबारा आपका स्वागत है रॉकस्टार।' इसके अलावा कई इंस्टाग्राम यूजर इस पोस्ट पर माजाकिया अंदाज में उनसे सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप वाकई वापस आ गई हैं या रितेश ने यह लिखा है?' एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे वाह! अंत में आप वापस आ ही गईं।'
शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं थाने
बता दें कि रविवार को राखी ने बताया, 'मैं अपने पूर्व पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने के लिए आई हूं क्योंकि वह मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मेरा इंस्टाग्राम, फेसबुक और जीमेल अकाउंट हैक कर लिया है। साथ ही उन्होंने मेरे सभी खातों में अपना नंबर और नाम दर्ज किया है। जब हम साथ थे, वह मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैंडल कर रहे थे और हमारे अलग होने के बाद मैंने पासवर्ड नहीं बदला। मुझे लगा कि हम सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग हो गए हैं और वह मुझसे कोई बदला नहीं लेंगे, लेकिन वह बदला लेने की मुद्रा में हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह मुझे बर्बाद कर देंगे। आज हम सभी इंस्टाग्राम अकाउंट से पैसा कमाते हैं और उन्होंने उसे हैक कर लिया है।'
रितेश उनके करियर को कैसे खराब करना चाहते थे इस बारे में आगे बात करते हुए राखी ने कहा, 'रितेश कलर्स टीवी के बारे में मेरे अकाउंट पर गलत बातें लिख रहे हैं। इन पोस्ट से चैनल को लगेगा कि मैं इसे लिख रही हूं। वह चाहते हैं कि चैनल मुझपर बैन लगा दे और सलमान से मेरे रिश्ते खराब हो जाए।' उन्होंने आगे कहा कि वह मुझसे कहते हैं कि पिछली बार तुम मेरी वजह से बिग बॉस में मौका मिला था, अब मैं देखता हूं कि आप आदिल के साथ बिग बॉस में कैसे एंट्री करती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा है।'
गौरतलब है कि रितेश और राखी ने साल 2019 में शादी की थी। इस जोड़े ने बिग बॉस 15 में वीआईपी प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। शो खत्म होने के तुरंत बाद राखी और रितेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि रितेश की पहली पत्नी द्वारा एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद राखी ने बताया था कि रितेश के साथ उनकी शादी वैध नहीं थी, इसलिए तलाक की कोई आवश्यकता नहीं थी।