फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, शिल्पा शेट्टी के इस गाने पर झूमकर नाचीं भोजपुरी क्वीन

Mon, 13 Jun 2022 06:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Jun 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Actress Monalisa dance Video on nikamma movie song starring shilpa shetty abhimanyu dassani shirley setia
मोनालिसा - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मोनालिसा आज न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी एक खास पहचान रखती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज में अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा के फैंस उनकी हर पल की अपडेट रखना चाहते हैं और मोनालिसा भी इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं। इसलिए वह जल्दी-जल्दी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'निकम्मा' के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।       

Bhojpuri: Actress Monalisa dance Video on nikamma movie song starring shilpa shetty abhimanyu dassani shirley setia
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा का दिलकश अंदाज 
आपने बॉलीवुड के गानों का खुमार अक्सर दर्शकों पर चढ़ते देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के गानों का बुखार अब भोजपुरी इंडस्ट्री के आर्टिस्ट्स पर भी बखूबी चढ़ने लगा है। जी हां...भोजपुरी इंडस्ट्री  की क्वीन कही जाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इस डांस वीडियो में वह शिल्पा शेट्टी की आगामी फिल्म के गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा 'निकम्मा किया इस दिल ने' गाने पर अपने सिज्लिंग डांस मूव्स से अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। मोनालिसा के इस डांस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिसकी वजह से यह इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।    

Bhojpuri: Actress Monalisa dance Video on nikamma movie song starring shilpa shetty abhimanyu dassani shirley setia
मोनालिसा - फोटो : monalisa instagram

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
मोनालिसा द्वारा साझा की गई इस वीडियो में अभिनेत्री वाइट शॉर्ट्स और येलो कलर के टॉप में जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनलिसा के दीवाने लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,"वाह कड़क डांस।" दूसरे ने लिखा,"बहुत ही क्यूट।" तो अन्य ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा,"आप बहुत सुंदर हैं।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Actress Monalisa dance Video on nikamma movie song starring shilpa shetty abhimanyu dassani shirley setia
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

'निकम्मा' से पहले इसपर थिरकी मोनालिसा 
यह पहली बार नहीं है कि मोनालिसा ने किसी बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए वीडियो डाला हो। शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' से पहले उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जियो' के गाने नाच पंजाबन पर वीडियो बनाया था। उस वीडियो को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। उनकी वीडियोज पर आते लाइक्स और कमेंट्स को देखकर साफ पता लगाया जा सकता है कि देश में उनकी दीवानगी कितनी है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed