देशभर में इन दिनों साउथ के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि फैंस वहां की फिल्मों और गानों का बेसर्बी से इंतजार करते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी हैं। इन्हीं सितारो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी शामिल हैं। जब ये दोनों स्क्रीन्स पर एक-साथ नजर आते हैं, तब फिल्म कमाल कर जाती है। दरअसल, भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट फिल्मों की गारंटी मानी जाती है। इन दोनों को स्क्रीन पर रोमांस करते देखना दर्शकों को बहुत पसंद है। दोनों ने तकरीबन 30 फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें से कई सुपरहिट रही हैं। आज हम आपको इनकी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली ने किन-किन फिल्मों में धमाल मचाया है...
Bhojpuri: इन फिल्मों को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने कराया सुपरहिट, आपने देखी क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ हिंदुस्तानी
आम्रपाली दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव ही नजर आए थे, जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के सुपरहिट होने की एक बहुत बड़ी वजह दोनों की जोड़ी बनी थी। अभी तक इस फिल्म के तीन पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं और तीनों को ही सुपरहिट का तमगा मिला है।
निरहुआ चलल लंदन
भोजपुरी सिनेमा की महंगे बजट की कुछ फिल्मों में शुमार 'निरहुआ चलल लंदन' में आम्रपाली और निरहुआ के का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। चार करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बनी इस फिल्म में लंदन में दिनेश लाल यादव का देसी स्टाइल बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। जमकर वाहवाही बटोरने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी।
बॉर्डर
ज्यादातर फिल्मों में रोमांस का तड़का लगाने वाली आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी की यह फिल्म एक दमदार स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश करती है। फिल्म के नाम से ही आपको अंदाजा हो गया होगा कि फिल्म हमारे देश की आर्मी के जवानों पर आधारित होगी। 'बॉर्डर' में निरहुआ एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे, जो अपने भाई री हत्या और साथी जवान को आतंकियों से छुड़ाने के लिए पाकिस्तान में घुस जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया था।
पटना से पाकिस्तान
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'पटना से पाकिस्तान' भी एक अनोखी कहानी दर्शकों को दिखाती है। फिल्म में निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अभिनेता ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया था, जो परिवार और गर्लफ्रेंड (काजल राघवानी) की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुस जाता है और फिर दुश्मनों पर अकेले ही भारी पड़ता हुआ नजर आता है। इस फिल्म में आम्रपाली ने पाकिस्तान की एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया है, जिससे आगे चलकर हीरो को प्यार हो जाता है।