फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan Burger Ad: बर्गर कंपनी ने ऋतिक संग विज्ञापन करने के लिए आजमाया अनोखा तरीका, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Mon, 13 Jun 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 06:00 PM IST
सार

एक मशहूर बर्गर कंपनी ने हाल ही में अपना एक "जुगाड़" का विज्ञापन शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस एड वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Burger company use a unique way to advertise with Hrithik Roshan the video went viral on internet
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

एक मशहूर बर्गर कंपनी ने हाल ही में अपना एक "जुगाड़" का विज्ञापन शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस एड वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई कंपनी के विज्ञापन करने के इस तरीके को बेहद पसंद कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता को फिल्म-सिटी में देखा गया। इस दौरान बर्गर कंपनी ने मौके का फायदा उठाया।

Burger company use a unique way to advertise with Hrithik Roshan the video went viral on internet
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : insta

अपनी वैनिटी वैन से बाहर आते हुए अभिनेता ऋतिक रोशन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिये रूके। इस दौरान जैसे ही फोटो क्लिक कराई पीछे से बर्गर कंपनी ने अपने एक बोर्ड की भी तस्वीर उनके साथ क्लिक करा दी। हालांकि, अभिनेता इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि उनके पीठ पीछे ऐसा कुछ किया जा रहा है। तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि अभिनेता फास्ट-फूड चेन बर्गर कंपनी को प्रचारित कर रहे हैं। 

Burger company use a unique way to advertise with Hrithik Roshan the video went viral on internet
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस एड वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ये अच्छा नहीं किया। ऋतिक के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बर्गर कंपनी ने लिखा, माफ कीजिए ऋतिक, इसके अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Burger company use a unique way to advertise with Hrithik Roshan the video went viral on internet
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये मेरे शक्तियों का गलत इस्तमाल किया गया है।" वहीं, एक अन्य ने विज्ञापन अवधारणा की सराहना की और इसे "शानदार" बताया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही साउथ रीमेक फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे। एक्टर ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed